अलीगढ़

अलीगढ़ हवाई अड्डा बनकर तैयार, अगले महीने से शुरू होंगी उड़ान, 8 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ का एयर पोर्ट अब बनकर तैयार हो गया है। जिसका जल्द ही उदघाटन होना है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2022, 7:58 PM IST
flights.jpg
Aligarh Airport in uttar pradesh

नागरिक मंत्रालय की टीम ने धनीपुर हवाई अड्डे को दूसरे शहरों में उड़ान के लिए हरी झंडी दे दी है उड़ान कब और इनका संचालन कौन सी कंपनी करेगी इसका फैसला प्रदेश सरकार और केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा दिल्ली में मई के महीने में तय किया जाएगा,

केंद्रीय नागर विमान मंत्रालय की बैठक में यह भी निर्णय लिया जाएगा की किस कंपनी को विमान संचालन के लिए लाइसेंस दिया जाए शुरुआत में 19 सीट वाले छोटे विमानों को ही उड़ान भरने दी जाएगी इसके बाद इसके विस्तारीकरण पर 90 सीट वाले विमानों की भी व्यवस्था की जाएगी,

धनीपुर हवाई अड्डा से जब विमान उड़ान भरने लगेंगे तो इसका फायदा अलीगढ़ से दूसरे शहरों में जाने वाले लोगों को और दूसरे शहरों से अलीगढ़ आने वाले लोगों को मिल सकेगा वह सभी आसानी से अपना सफर तय कर सकेंगे और इससे समय भी कम लगेगा,

विश्व भूषण मिश्रा जो कि नागरिक उड्डयन निदेशालय के अपर निदेशक हैं उनके नेतृत्व में 6 सदस्य टीम ने धनीपुर हवाई अड्डे पर बुधवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसी 6 सदस्य टीम ने यहां की व्यवस्थाओं को ठीक बताया जिसके अलावा कुछ कमियां मिली जिनको इसी महीने में सुधार के लिए कहा गया है इसके अलावा निदेशालय की टीम यहां की व्यवस्थाओं से पूरी तरह से संतुष्ट है,

धनीपुर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए आसपास के गांव की 300 एकड़ जमीन इसी साल अधिग्रहित की जाएगी इसी 300 एकड़ जमीन पर जो भी मकान बने हुए हैं उनका मूल्यांकन किया जाएगा जिसके लिए प्रशासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से इसी सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है और इसी जमीन पर रनवे तथा अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे।

Updated on:
2 May 2022, 7:58 PM IST
Published on: