अलीगढ़

सास-दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 10 दिनों से थे फरार, किये चौंकाने वाले खुलासे! देखें वीडियो

Aligarh News: अलीगढ के सास और दामाद की लव स्टोरी में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने उन्हें बिहार के नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Apr 2025, 8:38 PM IST
Aligarh
Aligarh

Aligarh Police: उत्तर प्रदेश के अलीगढ के चर्चित सास और दामाद की लव स्टोरी में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने दोनों को बिहार के नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। दोनों 10 दिनों से फरार थें। नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को लेकर दादों थाने पहुंची और उसके बाद यहां से मडराक थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

अपनी ही सास को लेकर भगा था दामाद 

बीते 6 अप्रैल 2025 दिन रविवार को अलीगढ के दादों थाना क्षेत्र के मछरिया गांव नगला का रहने वाला राहुल अपनी होने वाली सास को लेकर भाग गया था। उसकी शादी मडराक थाना क्षेत्र मनोहरपुर गांव में तय हुई थी। शादी से पहले ही वो अपनी सास सपना को लेकर फरार हो गया।

पूछताछ में सपना ने क्या कहा ? 

पुलिस की पूछताछ में सपना ने कहा कि उसका पति जीतेन्द्र आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है। इसी वजह से वो राहुल के साथ भागने का फैसला लिया। सपना ने पुलिस अधिकारियों से गुजारिश की कि उसे मडराक थाने नहीं भेजा जाए उसे दादो थाने में ही रखा जाए। 

इससे पहले भी एक महिला के साथ भागा था राहुल 

सास और दामाद के इस लव स्टोरी को कई एंगल से जांच किया जा रहा है। पुलिस ने राहुल के जीजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौका देने वाला मामला सामने आया। पुलिस की जांच के अनुसार यह कोई पहली बार नहीं है जब राहुल किसी को लेकर भागा हो। इससे पहले वो गांव के पडोसी गांव की एक महिला को लेकर भागा था और दोनों 2 महीने बाद वापस आए थें।