अलीगढ़

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा रेप, रिश्तेदारी की आड़ में बनाया संबंध

अलीगढ़ में एक युवक अपनी ही भाभी की बहन से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती को पता चला कि वह कहीं और शादी करने जा रहा है तब ...
2 min read
Apr 01, 2026
aligarh news
प्रतीकात्मक तस्वीर - एआइ

UP Crime: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां छर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती ने अपनी ही बहन के देवर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी के सपने दिखाए और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। अब वह अपने वादे से मुकर गया है और कहीं और शादी करने जा रहा है।

रिश्तेदारी की आड़ में बनाया संबंध

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसकी अपनी बहन का देवर है। रिश्तेदारी होने के कारण युवक का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक पिछले काफी समय से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती आरोपी के वादे पर भरोसा कर उसके साथ भविष्य के सपने बुनती रही।

शादी तय होने पर खुला राज

मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता को पता चला कि आरोपी युवक ने दूसरी जगह अपनी शादी तय कर ली है। यह सुनकर पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। जब पीड़िता ने इस बात का विरोध किया और युवक को उसका वादा याद दिलाया तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, उसने कई बार युवक को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने एक नहीं सुनी।

जान से मारने की धमकी

जब पीड़िता के परिवार वालों ने बीच-बचाव करने और युवक को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी अभद्रता पर उतारू हो गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के इस रवैये से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने कानून का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में छर्रा कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 77/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।