अलीगढ़

यूपी के इस जिले में 4 फरवरी को बंद रहेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, जानें कारण

School Holiday: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने डीएम के निर्देश पर इस जिले के सभी स्कूलों में 4 फरवरी को छात्र अवकाश घोषित किया है।

2 min read
Feb 03, 2026
School closed(Image-Freepik)

School Closed in Aligarh on 4 February: यूपी के अलीगढ़ में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (डीबीईओ) डॉ. राकेश कुमार सिंह ने जनपद के सभी स्कूलों में 4 फरवरी को छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया है। यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुसार जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

पुलिस गोली नहीं चलाएगी, तो क्या खाएगी… यूपी में एनकाउंटर पर योगी आदित्यनाथ का बयान

किन स्कूलों में रहेगा अवकाश?

जारी आदेश के अनुसार, 4 फरवरी को अलीगढ़ जनपद के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों में छात्रों का अवकाश रहेगा। ठंड के कारण बच्चों को स्कूल आने से राहत दी गई है, ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर न पड़े।

शिक्षकों को स्कूल आने के निर्देश

हालांकि छात्रों को अवकाश दिया गया है, लेकिन शिक्षकों के लिए स्कूल आना अनिवार्य होगा। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अनुदेशक और शिक्षा मित्र निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचेंगे और अपने कार्यों का निस्तारण करेंगे। स्कूलों में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य सामान्य रूप से चलते रहेंगे।

विशेष परिस्थितियों में छात्रों की उपस्थिति

डीबीईओ द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन विद्यालयों में निपुण असेसमेंट या प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, वहां छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। ऐसे स्कूलों में अवकाश लागू नहीं होगा।

आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने सभी स्कूल प्रबंधन और संबंधित कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Updated on:
03 Feb 2026 06:13 pm
Published on:
03 Feb 2026 06:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर