अलीगढ़

फेरे लेते वक्त दूल्हे के हाव भाव देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार, देखें वीडियो

शादी में शामिल फोटोग्राफर ने जब दुल्हे की गतिविधियों के बारे में दुल्हन को बताया तो विवाह बंधन में खलल पैदा हो गई।
2 min read
Dec 05, 2017
wedding ceremony
wedding ceremony

अलीगढ़। शादी समारोह में दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया। मामला पुलिस में गया तो समाज के लोगों ने समझौता करा दिया। लड़की पक्ष के खर्च किेए गए रुपयों को वापस करा शादी तोड़ दी गई। घटना थाना देहली गेट के नंदन अभिनंदन गेस्ट हाउस की है।

गोण्डा जिले की रहने वाली है लड़की
अलीगढ़ के शिवपुरी इलाके के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र डाल चंद्र की शादी गोण्डा के रहने वाले राम प्रसाद की बेटी चांदनी से तय हुई थी। चांदनी का कहना है कि पिता ने लड़का देखा था और शादी तय कर दी थी। उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार शादी की तैयारियां की। सोमवार को बारात आई। जोरदार तरीके से बारातियों को स्वागत किया गया। दूल्हा डालचंद्र को सिर आंखों पर बैठाया गया, लेकिन दुल्हन चांदनी ने घूंघट की आड़ से जब दूल्हे के हाव भाव देखें तो उसके चेहरे की रंगत उड़ गई। शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे के बार बार हाथ टेढ़े मेढ़े करना व मुंह से लार टपकाना दुल्हन को पसंद नहीं आया।

शादी के वक्त दूल्हे को आया दौरा
जय माल व कन्यादान की रस्म हो चुकी थी। शादी में शामिल फोटोग्राफर ने जब दुल्हे की गतिविधियों के बारे में दुल्हन को बताया तो विवाह बंधन में खलल पैदा हो गई। दुल्हन ने सात फेरे से इंकार कर दिया। बताया जाता है कि शादी से पहले दूल्हे मिर्गी का दौरा भी पड़ा और दवा खाने पर ही उसकी हालत सुधरी, लेकिन तब तक दुल्हे की पोल खुल चुकी थी।

मंदिर में दूसरे युवक संग लिए सात फेरे
लड़की पक्ष का कहना है कि शादी से पहले लड़के के बारे में कुछ बताया नहीं था। शादी से मना करने पर हंगामा हो गया। बड़े बुजुर्गों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। मामला थाना देहली गेट पहुंच गया। जहां समाज के लोगों ने समझौता कराते हुए लड़की पक्ष का सामान वापस करवा दिया। आपसी सहमति से लड़की पक्ष को डेढ़ लाख रुपये दिलवा कर शादी को तोड़ दिया गया। वहीं सुबह लड़की की शादी खैरेश्वर धाम मंदिर में अन्य युवक से कर दी गई।

Published on:
05 Dec 2017 02:50 pm
Also Read
View All
‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

‘गुमशुदा भाजपा विधायक, 9 साल से लापता’ MLA अनिल पाराशर कौन हैं? अलीगढ़ में लगे फोटो के साथ पोस्‍टर, जानिए पूरा मामला

Aligarh Athlete: कौन हैं नायब सूबेदार गुलवीर सिंह? 10,000 मीटर में रजत जीतने वाले पहले भारतीय बने, पत्नी बोलीं- पूरे गांव में जश्न, देश का बढ़ाया मान

Aligarh Murder Case: प्रेम संबंधों के विवाद में युवक की हत्या, दो दिन तक बेड के नीचे छिपाए रखा शव