10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की ये होंगी शर्तें

यूपी पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की ये होंगी शर्तें

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ruchi Sharma

Dec 05, 2017

up police

up police

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने आचार सहिंता की वजह से लगे प्रतिबंद्ध को हटा दिया है। अब भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश में 10 हजार से अधिक नागरिक पुलिस सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर अौर अग्निशमन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा की गाइड लाइन जारी कर दी है। नई शर्तों के अनुसार फिजीकल टेस्ट किसी प्राइवेट कंपनी के द्वारा करया जाएगा । सीधी भर्ती 2016 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों पर ये नियम लागू होगा ।


इस पदों के लिए लागू होगी व्यवस्था

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (सब इंस्पेक्टर महिला पुरुष ) प्लाटून कामांडर पीएसी अौर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सीधी भर्ती 2016 के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए राज्य सरकार ने फिजिकल टेस्ट की गाइड लाइन बनाई है। पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में निकलने वाली ढाई लाख से अधिक पुलिस पदों के फिजिकल टेस्ट में भी यही व्यवस्था होगी।

28 मिनट में 500 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी

अपर सचिव भर्ती, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड 19 सी तुलसी गंगा काम्लेक्स विधान सभा मार्ग लखनऊ के द्वारा जारी विज्ञप्ति काे अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4.8 किलो. अौर महिलाअों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। इस परीक्षा का मेरिट लिस्ट पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन इस परिक्षा में पास होने के बाद ही अगले चरण की परीक्षा होगी। रेस के लिए 400 मीटर के रनिंग ट्रैक को वरीयता दी जाएगी ।

मैन्युल टाइम की जगह सीसीटीवी कैमरे युक्त इलेक्ट्रॉनिक टाइम मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। हर एक आवेदक के लिए एंगल बेस्ड rfid टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा। सभी आवेदकों को यूनिक सिरियल नम्बर वाला जैकेट पहनना जरूरी होगा। इसे एजेंसी उपलब्ध करवाएगी। दौड़ के प्रत्येक चक्कर करके शुरुआती अौर अंतिम चक्कर को रिकॉर्ड किया जाएगा। सभी अावेदकों का बायोमेट्रिक रजिस्टर्ड होगा। इस तरह कुल 10 हजार युवाअों की भर्ती की जाएगी।