अलीगढ़

उपचुनावः इन मेहनतकश महिलाओं तक नहीं पहुंचा कोई प्रत्याशी, वीडियो में देखिए कैसी-कैसी बातें बता रहीं

शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन बीत गया। सभी प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। चुनाव के इस शोर में मजदूर महिलाओँ की आवाज दबकर रह गई।

2 min read
Oct 19, 2019
labor women

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की इगलास विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन बीत गया। सभी प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। चुनाव के इस शोर में मजदूर महिलाओँ की आवाज दबकर रह गई।


यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

आदमी के पीछे-पीछे जाएंगे

ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पत्रिका टीम पहुंची इगलास के नगला किशोर गांव के खेतों में। यहां महिलाएं धान निकाल रही थीं। श्यामवती पत्नी प्रताप सिंह निवासी नगला दयाल कहती हैं- दयाल नगला में जिनके द्वार पर सरकारी नल हैं, वे बाल्टी फेंक जाते हैं। पानी नहीं भरने देते हैं। प्रधान भी हमारी बात नहीं सुनता है। उन्होंने कहा कि वोट पड़ने वाले हैं, आदमी कहेंगे, वहीं देंगे। आदमी के पीछे-पीछे जाएंगे। आशा ने कहा कि मोय तो सल नाएं। कैलाशी नेकहा कि जहा घर वाले कहेंगे, वहां वोट देंगे।

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

यहां तो कोई नहीं आया

महिलाओं ने कहा- मेहनत करने आते हैं। आदमी और हम काम कर रहे हैं, तब पेट पालते हैं। मजदूरी करने आए हैं। 250 रुपये मिलते हैं। आजकल आता क्या है ढाई सौ रुपये का। फूल वाले, ट्रैक्टर वाले, हाथी वाले, हाथ वाले भी आ रहे हैं वोट मांगने। हम तो यहां काम कर रहे हैं, गांव में आते हैं। यहां तो कोई नहीं आया है।

ह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें

Published on:
19 Oct 2019 09:14 pm
Also Read
View All