अलीगढ़

UP Election 2022 : कोविड अस्पताल के निरीक्षण के बहाने सीएम योगी ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र

UP Election 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ कोविड अस्पतालों के निरीक्षण के बहाने विभिन्न जिलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर जनता काे लुभाने के टिप्स दे रहे हैं। इसी कड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ स्थित पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे।

2 min read
Jan 22, 2022

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए चुनाव आयोग ने सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। इसलिए सभी दल डोर-टू-डोर प्रचार करने के लिए मजबूर हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ कोविड अस्पतालों के निरीक्षण के बहाने विभिन्न जिलों में नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर जनता काे लुभाने के टिप्स दे रहे हैं। इसी कड़ी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अलीगढ़ स्थित पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद मीडियो को संबोधित करते हुए कोरोना वैक्सीन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सीएम ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर दूसरी लहर जैसी खतरनाक नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने जो प्रबंध किए उसे देश के साथ ही विदेश में भी सराहा गया है। स्वयं पीएम मोदी एक एक व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। देश भर के सीएम के साथ जान व जीविका को बचाने के लिए जो हो सकता है, वह पीएम करते हैं। पहली व दूसरी लहर दोनों में अलीगढ़ आया था। कोविड प्रबंधन के कार्य को बहुत नजदीक से देखा था। आज तीसरी में भी हमने बहुत करीब से व्यवस्थाओं को देखा है। मैं स्वयं समीक्षा कर रहा हूं कि जीवन को बचाने के लिए और क्या किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर खतरनाक नहीं है, लेकिन सतर्कता व बचाव जरूरी है। ये लंग्स को प्रभावित नहीं कर रहा है। जिस तरह ऑक्सीजन की कमी दूसरी लहर में देखने को मिली थी, यह वैसी खतरनाक नहीं है। अब एक फीसदी से भी कम मरीज हॉस्पिटल में हैं। होम आइसोलेशन में लोग ठीक हो रहे हैं। वैक्सीनेशन ने ये सब ठीक किया है। स्वदेशी वैक्सीन बहुत प्रभावी है। दुनिया ने इसे सराहा है।

उन्होंने कहा कि यूपी के अंदर 24 करोड़ 54 लाख डोज दे चुके हैं। अलीगढ़ में भी 32 लाख 77 हज़ार वैक्सीन दी जा चुकी हैं। 96 फीसदी लोगों को प्रथम डोज़ और 57 फीसदी लोगों को दूरी डोज़ उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने कि कोविड की लहर पूरी तरह निगरानी कर रहे हैं। 24 घण्टे के अंदर हर संदिग्ध व्यक्ति की मॉनिटरिंग करा रहे हैं।

Published on:
22 Jan 2022 05:04 pm
Also Read
View All