अलीगढ़

किसान नेता टिकैत फिर करेंगे आंदोलन, कौन से मुद्दे पर और कहाँ से शुरू होगा आंदोलन इसकी घोषणा..

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार की योजनाओं के खिलाफत करने के लिए अपने नए आंदोलन की घोषणा कर दी है। इस दौरान उन्होने कहा कि, हम युवाओं और किसानों के साथ छल नहीं होने देंगे। हमारे नए आंदोलन कब से और कहा से होगा। इसकी प्लानिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
2 min read
• •
Updated: 29 Sep 2022, 6:49 PM IST
Rakesh Tikait Annouced to his new Movement against government
Rakesh Tikait Annouced to his new Movement against government

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुरुवार को कार द्वारा नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान राकेश टिकैत ने टप्पल इलाके के एक गांव में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून बिल को वापस लेने को लेकर किसानों से वायदा किया था। जिस आश्वासन पर धरने पर बैठे किसानों ने अपने धरना खत्म कर सभी किसान अपने अपने घर चले गए थे। लेकिन केंद्र सरकार के द्वारा बड़ा धोखा करते हुए किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई है। जिसके चलते देश में एक अब एक ओर बड़ा आंदोलन की किए जाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। देश का अन्नदाता सड़कों पर उतर कर एक बड़ा आंदोलन करेंगे और आंदोलन देश में कब होगा. स्थान उसका कहां रहेगा. मुद्दे क्या-क्या होंगे. तय किए जाएंगे. लेकिन देश में अब बड़े आंदोलन होंगे.

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अलीगढ़ के टप्पल इलाके में किसान नेता विजय तालान के यहां पहुंचे। इस दौरान एमएसपी के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि, सरकार किसानों से धोखा कर रही है. बड़े व्यापारियों को फायदा कैसे होगा। उस पर काम हो रहा है। उनको सस्ती जमीन,सस्ता अनाज देकर फायदा पहुंचाया जा रहा है। सरकार बिजनेसमैन के पक्ष में काम कर रही है।

राकेश टिकैत ने कहा कि, एमएसपी गारंटी कानून अगर सरकार बनाएगी तो बिहार का किसान ₹800 में अपना धान नहीं बेचेगा. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा का किसान सस्ते में नहीं बेचेगा. इसलिए सरकार एमएसपी गारंटी कानून नहीं देगी, क्योंकि व्यापारी को सस्ते में अनाज देना है और व्यापारी उपभोक्ताओं को महंगे में अनाज बेचने का काम करेंगे। इसके साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा में ग्राम समाज और पट्टे की जमीन को सरकार लेने का काम कर रही है। इसके लिए किसानों को एकजुट होना पड़ेगा और बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

वही मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा किसानों के एक और आंदोलन खड़े करने के सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा कि, वह सरकार में शामिल है। फिर भी खिलाफत कर रहे हैं इससे अंदाजा लगाइए की वहाँ क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि, आंदोलन तो देश में होगा, कब होगा। स्थान उसका कहां रहेगा। मुद्दे क्या-क्या होंगे, ये सब बैठकर तय किए जाएंगे। लेकिन देश में अब बड़े आंदोलन होंगे।


उन्होंने कहा कि एमएसपी पर देश में बड़ा आंदोलन होगा और दूसरे भी मुद्दे हैं। जमीन, बैंकिंग, पशु, सीड बैंक जैसे कानून सरकार लेकर आ रही है। जिससे किसान और मजदूर को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि, अग्निवीर योजना भी सरकार की फ्लॉप योजना है। देश का नौजवान भी इस आंदोलन में शामिल होगा।

Updated on:
29 Sep 2022, 6:49 PM IST
Published on: