31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PFI प्रतिबंध: साध्वी प्राची बोली- पहले की सरकारें आतंकवादियों को च्वनप्राश खिलाती थी, Congress तो..

भारत सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के बाद पीएफ़आई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही इसका क्रेडिट लेने की होड के साथ साथ दूसरी राजनीतिक पार्टियों को भी कोसने में नेता पीछे नहीं है। जिसमें भाजपा नेता साध्वी प्राची की ज़ुबान अलीगढ़ में भाजपा की तारीफ करते हुए फिसल गई। इसमें उन्होने पूर्व की सरकारों को जमकर कोसा। उन्होने कहा कि, इसके पहले जो सरकारें काम कर रही थी वो आतंकवादियों को च्यवनप्रास खिला रही थी। वहीं कांग्रेस पर कमेन्ट करते हुए उनकी ज़ुबान फिसल गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 29 Sep 2022, 6:33 PM IST

file photo of sadhvi prachi

file photo of sadhvi prachi

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नूरपुर स्थित मंदिर में गुरुवार को साध्वी प्राची ने भगवान हनुमान की मूर्ति स्थापना के लिए पहुंची थी। वही पीएफआई पर बैन के सवाल पर प्राची साध्वी ने कहा कि, केवल प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और डोभाल ही यह काम कर सकते हैं। पीएफआई पर 10 साल पहले बैन लग जाना चाहिए था। लेकिन पिछली सरकारें आतंकियों को च्वनप्राश खिला रही थी। बल्कि कांग्रेस की सरकार के मंत्री तो आतंकियों को दिल्ली बुलाकर खाना खिलाते थे। उनके साथ बैठकर खाना खाते थे।

हिंदू अपने बच्चे को अखाड़े भेजें, तभी दुश्मन नेस्तनाबूद होगा

साध्वी प्राची ने कहा कि, हिंदू अपने बच्चे को अखाड़े भेजें, तभी दुश्मन नेस्तनाबूद होगा। उन्होंने पीएफआई पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, हिंदुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। कुछ दुश्मन देश को दहलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन सरकार के द्वारा दुश्मनों की नाक में नकेल डालने का काम किया गया है। यही कारण है कि पीएफआई पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। साध्वी प्राची ने कहा कि, मेरे बयानों को विवादित बोल कर हंगामा होता है, उन्होंने कहा कि लेकिन चाहे मुझे फांसी पर चढ़ा दें, लेकिन हिंदू धर्म के लिए जिऊंगी और हिंदू धर्म के लिए ही मरूंगी।

यह भी पढे: लड़की के 'पीरिएड' की बात से नाराज़ BF ने की डिमांड, फिर प्रेमिका ने मारा थप्पड़ तो कर दी 'हत्या'

रूबी आसिफ अली पर फतवे जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, जो लोग फतवे जारी करते हैं, वे केवल मारने की धमकी दे सकते हैं किसी को जीवन नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि फतवे जारी करने वालों की मानसिकता बन चुकी है।

यह भी पढे:गंदे पैर लेकर बेड पर चढ़ने की सजा: सौतेले पिता ने अपने ही मासूम बच्चे को डंडे से पीटकर मार डाला
साध्वी प्राची ने कहा कि, यह इंसान को मारने के लिए फतवे जारी करते हैं। किसी को जीवनदान देना इनके बस की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएफआई के लोग देश विरोधी गतिविधियों में थे और इसके लिए युवाओं को गुमराह कर ट्रेनिंग दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अब भगत सिंह अपने घर में पैदा करना होगा।

यह भी पढे:स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने से हड़कंप, मेडिकल कालेज हॉस्टल से हुई संक्रामण की पुष्टि