अलीगढ़

बेटी की हत्या तमंचा लेकर थाने पहुंचा पिता, वारदात के पीछे बताई ये वजह

वारदात के बाद आरोपी पिता थाने में तमंचा सहित खुद को सरेंडर कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2018, 9:28 PM IST
आरोपी पिता

अलीगढ़। जिले में मंगलवार को दिल दहला देने वाली हत्या की वारदात हुई। यहां एक पिता ने बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने थाने में तमंचा सहित खुद को सरेंडर कर दिया। हत्या के पीछे आरोपी पिता ने जो वजह बताई, उसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी शख्स बिजली विभाग का कर्मचारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया है।


बेटी के सिर में मारी गोली
घटना थाना गाधी पार्क क्षेत्र के महावीर नगर की है। यहां रहने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी महेंद्र ने अपनी बेटी कविता को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से उसने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं गोली की आवाज सुन इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद जब महेंद्र तमंचा लेकर घर से निकला तो लोगों को घटना का पता चला। आरोपी महेंद्र ने थाने पहुंचकर तमंचा सहित खुद को सरेंडर कर दिया। उधर, पुलिस मौके पर पहुंची और कविता के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम भेज दिया। वारदात के बाद घर में सन्नाटा पसरा है।

ये भी पढ़ें- Viral Audio: बीच सड़क पर रेप करोगे तो क्या कोई करने देगा, कमरे में सबकुछ होता है

टूट गई थी युवती की शादी
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्वत के अनुसार आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि लड़की की शादी चार फरवरी को होनी थी, लेकिन वो 10 जनवरी को अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इसके बाद वो लौट आई, कुछ दिन बाद फिर वो अपने प्रेमी के साथ चली गई। जिससे उसकी शादी टूट गई थी। अब फिर जाने की कोशिश कर रही थी। पिता ने उससे मना किया तो उसने विरोध किया। इस पर गुस्साए पिता ने युवती को गोली मार दी। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Published on: