बदायूं। योगी सरकार भले ही अवैध खनन रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही हो, लेकिन भाजपा नेताओं के संरक्षण में खनन माफिया के फल-फूल रहे हैं। जिससे पुलिस भी उनके सामने नतमस्तक हो रही है। बदायूं जिले में ऐसा ही एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक एसओ पहले तो खनन माफिया को फोन पर हड़काता है, लेकिन जब बात नेताओं और आला अधिकारियों तक पहुंच जाती है तो एसओ साहब उसके सामने गिड़गिड़ाने लगे। एसओ ने खनन माफिया के सामने जो दलील दी, वो हैरान करती है।