अलीगढ़

प्यार के दुश्मन बने परिवार वाले तो लड़की ने थाने की छत से लगाई मौत की छलांग, पुलिस महकमे में हड़कंप

अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाने की छत से एक लड़की ने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि लड़की को पुलिस कस्टडी में रखा गया था। लेकिन, इसी बीच उसने थाने की महिला बैरक की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फिलहाल लड़की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 min read
May 11, 2022
प्यार के दुश्मन बने परिवार वाले तो लड़की ने थाने की छत से लगाई मौत की छलांग, पुलिस महकमे में हड़कंप।

अलीगढ़ जिले के विजयगढ़ थाना परिसर की महिला बैरक की छत से प्रेम प्रसंग में बरामद की गई एक लड़की ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि लड़की पुलिस कस्टडी में थी और देर रात बैरक की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। लड़की के कूदते ही थाने में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल घायल अवस्था में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। बता दें कि 28 अप्रैल को लड़की एक लड़के के साथ घर से चली गई थी, जिसके बाद लड़की के पिता ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

दरअसल, अलीगढ़ की विजयगढ़ थाना पुलिस प्रेम प्रसंग में फरार हुई युवक को बरामद करके लाई थी। लड़की ने थाने के अंदर पुलिस कस्टडी के दौरान महिला बैरक की छत के ऊपर पहुंच कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस कस्टडी में लड़की के छत से कूदने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लड़की को अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस की अतिरिक्त एफआईआर पर उठे सवाल

बता दें कि थाना पिसावा क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक 55 वर्षीय बुजुर्ग सगीर की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे पिता की मौत का जिम्मेदार पुलिस को ठहराया था। लेकिन, पुलिस ने पल्ला झाड़ते हुए पुलिस कस्टडी में हुई मौत का ठीकरा उसके परिजनों पर ही फोड़ दिया था। मामला बढ़ा तो पुलिस ने बेटी की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ऐसा ही मामला लड़की के बरामद होने पर हुआ है। जहां लड़की थाने की छत से कूदने के मामले उसके पिता की एफआईआर के बाद पुलिस ने अब एक अतिरिक्त एफआईआर उस लड़के से खिलाफ दर्ज की है। पुलिस ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि लड़के ने नाबालिग को इतना बहलाया फुसलाया कि उसे आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा। बहरहाल पुलिस ने एसपी ग्रामीण को पूरे घटनाक्रम की जांच करते हुए विस्तृत रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित करने के आदेश दिए हैं।

ये था पूरा मामला

बता दें कि विजयगढ़ थाना क्षेत्र की एक लड़की कुछ समय पहले एटा जिले के पिलुवा के गांव बादामपुर निवासी आकाश के साथ घर से चली गई थी। 28 अप्रैल को विजयगढ़ थाने में आकाश के खिलाफ लड़की के पिता ने केस दर्ज कराया था। पुलिस जांच में पता चला कि लड़की युवक गुजरात के सूरत में हैं। 5 मई को दोनों एटा वापस आ गए। विजयगढ़ पुलिस ने दबिश देकर लड़की को बरामद कर लिया, लेकिन प्रेमी आकाश भागने में सफल हो गया। बरामदगी के बाद लड़की को विजयगढ़ थाने लाया गया। जहां मंगलवार देर रात उसने महिला बैरक की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि लड़की को गंभीर चोट आई है।

Published on:
11 May 2022 11:50 am
Also Read
View All