अलीगढ़

अलीगढ़ में अस्पताल के गार्ड पर फेंकी गरम चाय, महिला वार्ड में जबरन घुसने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली बन्ना देवी इलाके के मोहनलाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय में अस्पताल में अफरातफरी का माहौल उस समय बन गया, जब मरीज से मिलने की ज़िद पर अड़े एक तीमारदार ने खौलती हुई चाय सुरक्षा कर्मियों पर फेंक दी।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2022, 12:22 PM IST
Aligarh Police Station
Aligarh Police Station

अलीगढ़ महिला चिकित्सालय की सीएमएस मरीजों को देखने के लिए राउंड पर थी। उसी दौरान महिला जिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के तीमारदार को गेट पर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने अंदर जाने से रोका दिया। तो सिक्योरिटी गार्ड के रोके जाने के चलते मरीज के साथ आया तीमारदार सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने के साथ ही हाथ में ली खोलती हुई चाय सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर फेंक दी। जिससे सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर गर्म चाय गिरते ही वह बुरी तरह से झुलस गया, अपने जिस्म पर गर्म चाय गिरते ही सिक्योरिटी गार्ड के शोर मचाने पर अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर गर्म चाय से हमला करने वाले हमलावर तीमारदार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना सासनी गेट क्षेत्र के नंगला पला निवासी दीपक कुमार मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। सिक्योरिटी गार्ड सुबह महिला अस्पताल में ड्यूटी पर था। उसी दौरान महिला अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ आए तीमारदार ने उसके ऊपर खोलती हुई चाय फेंक दी।

तीमारदार के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर ग्राम चाय फेंकते ही वह झुलस गया। जिसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू किया तो अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे अस्पताल कर्मचारियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर चाय फेकने वाले तीमारदार युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूरे मामले पर मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय के सीएमएस रेनू शर्मा का कहना है कि, शुक्रवार सुबह 9 बजे अस्पताल स्टाफ के साथ अस्पताल में राउंड पर थी, तभी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज का तीमारदार गेट पर अंदर जबरन घुसने के प्रयास कर रहा था। जिसको ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने रोका, तो मरीज के तीमारदार ने गरम चाय गार्ड के ऊपर फेंक दी।

कोतवाली बन्नादेवी पुलिस ने का कहना है कि अभी सिक्योरिटी गार्ड की तरफ से मुकदमा दर्ज करने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Published on: