अलीगढ़

अनजाने में पिता के हाथों चली गई मासूम बेटे की जान, परिवार में मचा हाहाकार

Highlights- अलीगढ़ में एक पिता के हाथों गई मासूम बेटे की जान - बच्चे के ऊपर से गुजर गया ट्रैक्टर का पिछला पहिया - मासूम बच्चे की मौत के गम में डूबा पूरा गांव
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2020, 9:46 AM IST
Feature image

अलीगढ़. अनजाने में पिता के हाथों ही छह वर्षीय बेटे की जान जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। बच्चे की मौत के बाद परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं, पिता की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि घटना के बाद से गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

दरअसल, यह हृदय विदारक घटना पिसावा थाना क्षेत्र के भरियाका गांव की है। बताया जा रहा है कि रविवार को गांव निवासी अवधेस तोमर अपना ट्रैक्टर लेकर घर से जा रहे थे। इसी दौरान उनके 6 वर्षीय बेटे तरुण ने भी ट्रैक्टर पर जाने की जिद कर दी। मासूम की जिद पर पिता ने उसे ट्रैक्टर पर बैठा लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही अनजाने में ऐसा हादसा हुआ कि जैसे अवधेस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, अवधेस का बेटा तरुण अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। पिता अवधेस जब तक ट्रैक्टर रोक पाते तब तक ट्रैक्टर का विशालकाय पिछला पहिया तरुण के शरीर के ऊपर से निकल गया। इस हादसे में तरुण बुरी तरह घायल हो गया। अन्य परिजन घायल अवस्था में तरुण को लेकर आनन-फानन में खुर्जा के अस्पताल पहुंचे, लेकिन तरुण को नहीं बचा सके।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के साथ ग्रामीणी गमजदा हैं। गांव वालों का कहना है कि तरुण ने एक दिन पहले ही परिवार के साथ हंसते-खेलते दिवाली मनाई थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि यह तरुण की अंतिम दिवाली होगी।

Published on: