26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवर्धन पूजा पर वेस्ट में झमाझम बारिश, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा माैसम

अगले 24 घंटे में तेज बारिश के आसाररविवार को अचानक से पलट गया मौसमकई जगह बारिश से सड़कें हुई लबालब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 15 Nov 2020, 11:38 PM IST

weather.jpg

मेरठ में बरसात के दाैरान सिर पर कपड़ा ढककर घर जाते बच्चे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ. दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर मूसलाधार बारिश से वेस्ट के कई जिले सराबोर हो गए। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बरसात आई गोवर्धन पूजा भी प्रभावित हाे गई। इस तरह वेस्ट के कई जिलों में करीब दाे घंटे तक रु-रुककर बरसात हाेती रही। इस बरसात से प्रदूषण साफ हाेने की उम्मीद है लेकिन ठंड बढ़ने की आशंका प्रबल हाे गई है।

यह भी पढ़ें: बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे पिता की सड़क हाद्से में माैत

मौसम विभाग ने मेरठ और पश्चिम उप्र के जिलों में अलर्ट जारी किया है। यहां देर रात तक बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार के अलावा 20 नवंबर तक आसमान साफ और मौसम सूखा रहेगा। शाम को 5 बजे से शुरू हुई बारिश रुक-रुककर होती रही। शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंड भी बढ़ गई। जानकारों का कहना है कि बारिश फसलों के लिए अच्छी है। इस समय गेहूं, चने और सरसों की फसल के लिए बारिश अच्छी है, लेकिन अगर ओले पड़े ताे फसलों को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें: टक्कर लगते ही यूपी 112 की बाइक में लगी आग, होमगार्ड समेत सिपाही गंभीर

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी पश्चिम उप्र सहित एनसीआर के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 17 नवंबर से 21 नवंबर तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने का पूर्वानुमान है। रविवार में दोपहर बाद से बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से ठंड और बढ़ गई। इधर, दिवाली के दिन हुई जमकर आतिशबाजी के कारण मेरठ और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। रविवार दोपहर बाद बादल भी गरजने लगे। सर्दियों के सीजन में अक्सर पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा बनते हैं। इसमें उपरी वातावरण में जो पश्चिमी से पूर्व की ओर हवाएं चलती हैं उनमें डिस्टरबेंस होता है। इसी कारण बारिश, ओलावृष्टि जैसी मौसमी गतिविधियां होती हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग