26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे की शादी का कार्ड देने जा रहे पिता की सड़क हाद्से में माैत

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीदिन निकलते ही बिहारीगढ़ में हाद्सा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 15 Nov 2020, 11:03 PM IST

sre.jpg

accident

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सहारनपुर. बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में शेरपुर अड्डे के पास ( highway accident ) एक बाइक कार से टकरा गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार की माैके पर ही माैत हाे गई। दुर्घटना के बाद हाइवे पर भीड़ जमा हाे गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ काे हटाया और मृतक के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दुर्घटना के बाद से मृतक के परिवार में काेहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: टक्कर लगते ही यूपी 112 की बाइक में लगी आग, होमगार्ड समेत सिपाही गंभीर

सहारनपुर (Saharanpur ) के कस्बा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के रहने वाले शिवकुमार के बेटे की 25 नवंबर को शादी हाेनी है। शिवकुमार सुबह करीब 8:00 बजे शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। अभी वह सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे ही थे उनकी बाइक हाइवे पर दाैड़ रही एक मारुति स्विफ्ट कार से टकरा गई। इस दुर्घटना में शिव कुमार काे गंभीर चाेटे आई वह सड़क पर गिर पड़े। इससे पहले कि शिवकुमार काे अस्पताल ले जाया जाता उन्हाेंने दम ताेड़ दिया।

यह भी पढ़ें: प्रदूषण से निपटने के लिए मुजफ्फरनगर में तैयार की गई एंटी स्मॉग गन

घटना के बाद कार चालक माैके से फरार हाे गया और भारी भीड़ इकट्ठा हाे गई। बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणाें का पता लगाया जा रहा है। मृतक ग्रामीण के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में काेहराम मचा हुआ है। शादी और त्याोहार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।