26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टक्कर लगते ही यूपी 112 की बाइक में लगी आग, होमगार्ड समेत सिपाही गंभीर

यूपी 112 और यामाहा R-5 बाइक की हुई थी टक्कर दुर्घटना में घायल दोनों पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 15 Nov 2020, 10:24 PM IST

agra.jpg

agra

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
आगरा ( Agra ) ताज व्यू तिराहे के निकट शनिवार रात यूपी पुलिस की 112 बाइक ( Dial UP 112 ) की सामने से आ रही यामाहा R-15 बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही यूपी पुलिस की 112 बाइक में आग लग गई। इस घटना में बाइक पर सवार सिपाही और होमगार्ड बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने यामाहा बाइक पर सवार दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: प्रदूषण से निपटने के लिए मुजफ्फरनगर में तैयार की गई एंटी स्मॉग गन

यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11:00 बजे हुई। यूपी 112 की बाइक पर सिपाही राज यादव और होमगार्ड राजेश शर्मा गश्त कर रहे थे। यह दोनों अभी पुरानी मंडी से ताज व्यू तिराहा की ओर बढ़ रहे थे कि अचानक सामने से आ रही यामाहा R1 बाइक ने इन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिस की बाइक PRV में आग लग गई और दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया जहां इन्हें आनन-फानन में उपचार दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश कुमार ने बताया कि टक्कर लगते ही बाइक का पेट्रोल टैंक फट गया था जिससे आग लग गई और आग की लपटों की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। थाना ताजगंज पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: खाकी की गरिमा तार-तार: दिवाली पर नशे में धुत दरोगा का वीडियो वायरल एसएसपी ने किया सस्पेंड

कासगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिपाही राज यादव के पैर में चोट लगी है और होमगार्ड के सिर में चोट लगी है। दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। वहां दोनों को गंभीर चोटें होना बताया जा रहा है। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं उनका भी इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग