
नशे में धुत्त सिपाही ( पहचान छिपाने के लिए फाेटाे काे ब्लर किया गगया है )
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur ) दिवाली ( Diwali ) पर सहारनपुर में एक ( police sub inspector ) दरोगा का ( video viral ) वीडियाे वायरल हाे गया। नशे में धुत इस दराेगा की सड़क किनारे लेटे हुए वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एसएसपी ( ssp saharanpur ) ने अनुशासनहीनता के आरोप में इसे सस्पेंड कर दिया। यह घटना अब सहारनपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
घटना सहारनपुर में घंटाघर के पास की है। सोफिया मार्केट में दुकानों के बाहर पड़े एक पुलिसकर्मी की किसी ने वीडिया बना ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई ताे हड़कंप मच गया। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार का है। इस वीडियो में देखने से पता चलता है कि एक दरोगा नशे में धुत है जिसे ना तो अपनी वर्दी का ख्याल है और ना ही खुद की होश है। दरोगा दुकान के बाहर लेटा हुआ है और नेमप्लेट के साथ वर्दी जमीन पर गिरी पड़ी है। वीडियो में देखने से पता चलता है कि कुछ लोग दरोगा से उसका नाम पूछते हैं और फिर यह पूछने की कोशिश करते हैं कि वह कहां पर तैनात हैं तो दरोगा यह तक नहीं बता पाता कि वह कहां तैनात है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चलाया गया तो यह तेजी से वायरल हो गई। दरोगा की नेम प्लेट पर नाम देवेंद्र कुमार दिखाई देता है। दरोगा देवेंद्र कुमार के इस कारनामे ने एक बार फिर खाकी की शाख पर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में देखने से पता चलता है कि यह दरोगा लोगों के लिए मनोरंजन बन गया। रास्ते पर आते-जाते लोग इस दरोगा को देख रहे हैं और फिर मन ही मन अपने अपने ख्याल लेकर आगे बढ़ जा रहे हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।
Updated on:
15 Nov 2020, 9:50 PM IST
Published on:
15 Nov 2020, 9:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.