अलीगढ़

अगले जन्म में साथ रहने का वादा कर प्रेमी युगल ने दी जान, इस हाल में मिले शव

बेल के पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, मृतक के भाई ने लगाया 'ऑनर किलिंग' का आरोप

2 min read
Apr 30, 2018

अलीगढ़। थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला बीदा में प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर प्रेम कहानी का अंत कर लिया। दोनों के शव बेल के पेड़ पर लटका देख लोगों के होश उड़ गए। प्रेमी युगल ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसकी पुलिस व फोरेसिंक टीम जांच कर रही है। वहीं मृतक के भाई ने लड़की पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। जिससे 'ऑनर किलिंग' की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।


दूसरे लड़के से तय हुई थी शादी
गांव नगला बीदा निवासी वीरपाल सिंह ने अपनी बेटी मोहरश्री का रिश्ता अतरौली के गांव विधिपुर के कमल के साथ तय किया था। आठ मई को उसकी शादी होनी थी। वो इस रिश्ते से खुश नहीं थी। बताया जा रहा है कि मोहरश्री का गांव के ही राधेश्याम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थीं। शनिवार रात को मोहरश्री घर से निकल कर राधेश्याम के साथ चली गई। इसकी सूचना उसके भाई को हुई तो वो उसकी तलाश करने लगा। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लगा। तब राधेश्यास के पिता को जगाया गया। तलाश करते हुए सभी दो बजे राधेश्याम के घेर पर गए। गेट अंदर से बंद था। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस ने घेर पर पहुंचकर किसी तरह गेट खोला तो प्रेमी युगल के शव बेल के पेड़ पर फंदे से लटके मिले। प्रेमी युगल के आत्महत्या करने की खबर पर गांव में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें

यूपी के मऊ में फेल होने के डर से छात्रा ने खाया जहर


सुसाइड नोट में यह लिखा
मृतक राधेश्याम की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने अपने भाई सनी को संबोधित करते हुए लिखा है कि वो उसका साथ ज्यादा नहीं निभा सका, लेकिन अब वो परिवार के साथ माता-पिता का भी ध्यान रखे। यह भी जिक्र है कि इस जन्म में दोनों एक न हो सके, लेकिन अगले जन्म में साथ रहेंगे।


'ऑनर किलिंग' का आरोप
उधर, मृतक के भाई सनी ने युवती को परिवार को हत्या करने का आरोप लगाया है। उसकी माने तो उसके भाई की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया। सनी ने बताया कि वीरपाल पक्ष के लोग मोहरश्री को उठा कर लाये थे और यहां उसका शव लटका दिया। यह सब देख वो डर कर भाग आया था। इन आरोपों से मामला 'ऑनर किलिंग' का दिख रहा है। बताया जा रहा है कि युवती-युवती एक ही बिरादरी के थे।


जांच में जुटी पुलिस
एसपी देहात डॉक्टर यशवीर सिंह ने ऑनर किलिंग की घटना से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाएं हैं। शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी हो सकेगी। फिलहाल इस मामले में लड़की व लड़का पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें

खानापूरी कर चली गयी विधायिका, समस्याओं की गुहार लगाते रह गए ग्रामीण
Published on:
30 Apr 2018 11:39 am
Also Read
View All