
यूपी के मऊ में फेल होने के डर से छात्रा ने खाया जहर
मऊ. यूपी बोर्ड परिक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। बोर्ड परिक्षा के परिणाम की घोषणा होने से पहले ही ऐसे भी छात्र-छात्राएं हैं जो परीक्षा में फेल होने के डर से खुदकुशी कर लेते हैं। जिसको देखते हुए पीएम मोदी ने बोर्ड इग्जाम के दौरान छात्रों और उनके अभिभावकों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उनका हौसला आफजाई किया था। देश के मऊ जनपद में एक छात्रा ने परिक्षा में फेल होने के डर से परिक्षा परिणाम की घोषणा होने पहले ही खुदकुशी कर लिया है। छात्रा के खुदकुशी करने से पूरे परिवार के लोग सकते में आ गए हैं।
मऊ जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के काठतराव इलाके के रतनपुरा गांव की रहने वाली अर्चना तिवारी पुत्री जय प्रकाश तिवारी इन्टर मीडिएट की छात्रा थी। अर्चना तिवारी जिले के मधुबन तहसील शेत्र के ज्ञान दीप इंटर कॉलेज की छात्र थी। बोर्ड परिक्षा के परिणाम को घोषिणा होती ही अर्चना परिक्षा में फेल होने के ड़र से सल्फास की गोलिया खा लिया। जहर खाने से थोडी ही देर में उसकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजनों को पता चला कि, परिक्षा में फेल होने के डर से सल्फास खा लिया है।
तबीयत खराब होके हुए देखकर परिजनों ने पहले तो उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया। जहां उसके गम्भीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। जिलाचिकित्सालय में इलाज कराने के लिए लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान अर्चना की मौत हो गई। तो उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए डाक्टरों ने पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
मृतका अर्चना के भाई इद्रजीत ने बताया कि, उसकी बहन इन्टरमीडिएट की छात्रा थी और उसका इन्टर का रिजल्ट निकलने वाला था और वह फेल होने के डर उसने सल्फास की गोलियों को खा लिया। छात्रा का इलाज करने वाले चिकित्सक ने कहा कि, एक लडकी को लाया गया था जो सल्फास खा लिया था और उसकी हालत गम्भीर थी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
input-विजय मिश्र
Published on:
30 Apr 2018, 10:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.