अलीगढ़

मेरे बच्चे पर तरस खाओ…गिड़‌गिड़ाती रही महिला, दरिदों ने 15 दिनों तक होटल में बंधक बनाकर किया रेप

अलीगढ़ के एक होटल में विधवा महिला से गैंगरेप और बर्बरता की गई। 15 दिनों तक कैद कर उसे यातनाएं दी गई। गुरुवार रात जब पीड़िता जान बचाकर भागी, तो आरोपी ने सड़क पर उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर इकट्ठी हुई भीड़ ने आरोपियों को पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

2 min read
Apr 17, 2026
प्रतीकात्मक फोटो।

गाजियाबाद की रहने वाली 32 वर्षीय महिला के पति की मौत एक साल पहले हो गई थी। वह अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे के साथ रह रही थी। छोटा-मोटा काम कर वह अपना और अपने बच्‍चे का खर्च चलाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बढ़ई का काम करने वाले आदिल से हुई। आदिल ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम राहुल बताया। उसने महिला को सहारा देने का भरोसा दिलाया। दोनों में बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं।

ये भी पढ़ें

तुम हिंदू धर्म में सुरक्षित नहीं कहकर लड़की को भड़काया, छात्रा ने कोर्ट में खोले राज

नाम बदलकर की दोस्ती

करीब 15 दिन पहले आदिल ने महिला को मिलने के बहाने अलीगढ़ बुलाया। यहां गांधीपार्क थाना क्षेत्र के बोनेर स्थित एक होटल में उसे ठहराया। यहां महिला को पता चला कि जिस शख्स को वह राहुल समझ रही थी वह असल में आदिल है। इस पर महिला ने विरोध किया और वापस जाने की जिद की। इसके बाद आदिल का असली चेहरा सामने आ गया।

महिला का आरोप है कि आदिल ने होटल संचालक वीरू के साथ मिलकर उसे कमरे में बंधक बना लिया। पिछले 15 दिनों से दोनों आरोपी महिला के साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान उसके जेवर और नकदी भी छीन ली।

आरोपियों ने बाल पकड़कर घसीटा

गुरुवार शाम करीब 5 बजे जब दोनों आरोपी किसी काम से कमरे से बाहर निकले तो पीड़िता अपनी जान बचाकर होटल से भागी। लेकिन आदिल ने उसे सड़क पर ही पकड़ लिया। वह उसे घसीटकर वापस ले जाने लगा। विरोध करने पर बीच सड़क पर ही उसे बेरहमी से पीटने लगा। महिला को लहूलुहान हालत में रोते और गिड़‌गिड़ाती रही कि मेरे बच्चे पर तरस खाओ। छोड़ दो मुझे, लेकिन आरोपी नहीं माने। महिला को गिड़गिड़ाते देख राहगीर रुक गए। लोगों ने जब महिला की आपबीती सुनी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी आदिल की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

महिला की हालत गंभीर

मासूम ने टूटे शब्दों में पुलिस को बताया कि किस तरह उसकी मां को बाल पकड़कर होटल के बाहर मारा गया और लात-घूंसों से पीटा गया। फिलहाल महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। वह इतनी डरी हुई है कि ठीक से बयान भी नहीं दे पा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी आदिल और होटल संचालक वीरू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
17 Apr 2026 04:46 pm
Published on:
17 Apr 2026 04:07 pm
Also Read
View All