अलीगढ़

आम चुरा कर खाने पर दबंगों ने बच्चे के साथ किया कुकर्म

किशोर के पिता ने बताया कि बच्चे की बस इतनी गलती थी कि बाग में लगे आम के पेड़ से दो आम तोड़कर खाए थे।
2 min read
May 27, 2018
Misdeed
आम चुरा कर खाने पर दबंगों ने बच्चे के साथ किया कुकर्म

अलीगढ़। बाग से आम तोड़ने पर किशोर के साथ कुकर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोर के साथ मारपीट की गई, वहीं घटना की जानकारी घर में बताने पर किशोर को जान से मारने की धमकी दी गई। ये वाकया थाना क्वार्सी के सुखरावली इलाके का है।

जब परिजनों को पता चला तो थाने में शिकायत करने गये, लेकिन थाने से पीड़ित परिजन को टरका दिया गया। पीड़ित परिवार ने एसएसपी कार्यालय पर गुहार लगाई है। एसएसपी ने मेडिकल टेस्ट करने के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए आदेश दिया था, लेकिन मेडिकल जांच में जब पुष्टि नहीं हुई तो पुलिस भी हाथ पर हाथ रख कर बैठ गई। बताया जा रहा है कि किशोर के साथ 10 मई को कुकर्म हुआ था। वहीं किशोर ने परिजनों को कुछ दिनों बाद यह बात बताई, किशोर के पिता ने बताया कि बच्चे की बस इतनी गलती थी कि बाग में लगे आम के पेड़ से दो आम तोड़कर खाए थे, बाग मालिक ने इसकी सजा ऐसी दी की कोई सोच भी नहीं सकता।

डीजीपी कार्यलय तक शिकायत

किशोर के पिता ने बताया कि बच्चे को धूप में निर्वस्त्र कर खड़ा किया गया और फिर बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। परिजनों के अनुसार किशोर की तबियत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया था वहीं इस मामले की शिकायत डीजीपी कार्यालय तक की गई। जब डीजीपी कार्यालय से पूछा गया तो क्वारसी थाने में 26 मई को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी गांव के ही रंभा और महाराज सिंह हैं। इनके खिलाफ थाना क्वारसी में नाम दर्ज रिपोर्ट की गई है। दोनों पर आरोप है कि किशोर के साथ बारी-बारी से अनैतिक व अप्राकृतिक कुकृत्य किया गया।

क्या कहना है पुलिस का

वहीं इस मामले को पुलिस फर्जी मान रही है, रुपयों के लेन देन का मामला बता रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गांव के ही एक व्यक्ति को रुपए उधार दिए थे, जब रुपए वापस मांगे तो गलत आरोप लगा कर फंसाने का काम किया जा रहा है।

Published on:
27 May 2018 09:10 pm
Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले