5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के लिए भगवान राम सिर्फ ‘वोट देवता’: रामगोविंद चौधरी

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बीजेपी, आरएसएस, बजरंग दल दंगा करवाते हैं, खुद मुख्यमंत्री पर दंगा भड़काने और दंगा करवाने के केस लगे हुए हैं।

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

May 27, 2018

Ramgovind Chaudhary

भाजपा के लिए भगवान राम सिर्फ 'वोट देवता': रामगोविंद चौधरी

बरेली। भगवान राम हमारे आराध्य देव हैं जबकि भाजपा के लिए भगवान राम सिर्फ वोट देवता हैं, ऐसा कहना है नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का। नेता प्रतिपक्ष रविवार को बरेली पहुंचे थे और उन्होंने यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत जोर से झूठ बोलती है और झूठ बोलकर सरकार बनाती है इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि कैराना और नूरपुर दोनों जगहों पर उनकी जीत होगी, वहां पर जनता में भाजपा के प्रति नाराजगी है।

भाजपा दंगा कराती है

रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बीजेपी, आरएसएस, बजरंग दल दंगा करवाते हैं, खुद मुख्यमंत्री पर दंगा भड़काने और दंगा करवाने के केस लगे हुए हैं। ये इतिहास है कि कोई मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री अपने हाथ से अपने दस्तखत करके मुकदमा वापिस कर रहा है, मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद समेत भाजपा नेताओं पर दंगे का आरोप है।

उप चुनाव में जीत होगी

नूरपुर और कैराना उपचुनाव पर बोलते हुए रामगोविंद ने कहा कि हर वर्ग में नाराजगी बहुत है, लेकिन वोट में कितना परिवर्तित होता है ये देखना होगा अगर कोई अजूबा बीजेपी ने नहीं किया तो दोनों सीट सपा और लोकदल जीतेगी।

महागठबन्धन पर दिया बयान

महागठबन्धन पर बोलते हुए रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए महागठबन्धन जरूरी है उन्होंने कहा कि मायावती को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महागठबन्धन में न शामिल होने वालों को जनता माफ नहीं करेगी क्योंकि जनता परेशान है।

सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए

विधायकों को धमकी मामले में रामगोविंद चौधरी ने कहा कि अगर वास्तव में विधायकों को धमकी मिली है तो इस सरकार को डूबकर मर जाना चाहिए और अगर हिन्दू मुस्लिम का झगड़ा नहीं लग रहा है तो ये उनका अंतिम प्रयास हो सकता है कि मुस्लिम देश से हमको धमकी मिल रही है।