![whatsapp] अलीगढ़ की खबर, यूपी लेटेस्ट न्यूज, हाथरस न्यूज, आई लव यू मैसेज, महिला प्रोफेसर, aligarh news, up latest news, hathras news, I Love You, women professor](https://cms.patrika.com/wp-content/uploads/2024/12/Whatsapp-2.png)
अलीगढ़ के एक प्रतिष्ठित कॉलेज का मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कॉलेज के आधिकारिक व्हाटसएप ग्रुप पर प्राचार्य ने महिला प्रोफेसर के नाम के साथ आईलवयू लिख दिया। साथ में किस की इमोजी भी लगाई। हालांकि, प्राचार्य ने तुरंत ही चैट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक किसी ने उसका स्क्रीन शॉट ले लिया, जो वायरल हो रहा। मामले की शिकायत कुलपति और राज्यपाल से की गई है।
शिकायत के मुताबिक, प्राचार्य ने कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के संबंध में एक सूचना कालेज के आधिकारिक ग्रुप पर पोस्ट की। इस पर कुछ शिक्षकों ने रिप्लाई कर दिया। इसके कुछ देर बाद प्राचार्य ने कालेज की एक महिला प्रोफेसर का नाम लेकर आईलवयू का मैसेज ग्रुप पर भेज दिया। कुछ ही सेकेंड में प्राचार्य ने मैसेज डिलीट भी कर दिया। लेकिन इसी दौरान मैसेज का किसी ने स्क्रीन शॉट ले लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने शिकायत के साथ स्क्रीन शॉट भी साथ में लगाया है। कहा है कि इस घटना से कालेज की प्रतिष्ठा खराब हो गई है। शासन इस मामले में एक्शन ले। इधर पूरे मामले में प्राचार्य ने बताया कि उनकी पत्नी का नाम भी महिला प्रोफेसर जैसा ही है। मैसेज गलती से ग्रुप में पोस्ट हो गया।