अलीगढ़

सास से शादी कर गांव पहुंचा राहुल, लोगों ने झाड़ू से किया स्वागत, उल्टे पांव खदेड़े गए दोनों

अलीगढ़ में एक अनोखे प्रेम प्रसंग ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया है। मामला एक युवक राहुल और उसकी होने वाली सास अपना देवी के प्रेम संबंधों का है, जो अब कोर्ट मैरिज तक पहुंच चुका है। पुलिस से रिहा होने के बाद राहुल जब अपना देवी को लेकर अपने गांव पहुंचा तो उसका स्वागत ईंटों और झाड़ुओं से हुआ।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2025, 12:12 PM IST
aligarh latest news

राहुल और अपना देवी को गांव में कदम रखते ही विरोध का सामना करना पड़ा। गांव वालों ने उन्हें गाड़ी से उतरने भी नहीं दिया। उनका कहना था कि दोनों ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गांव की इज्जत को मिट्टी में मिला दिया है। गांव में पहले से ही इस विवाद को लेकर माहौल तनावपूर्ण था, इसलिए जैसे ही गाड़ी गांव में दाखिल हुई ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए उन्हें भगा दिया।

पिता ओमवीर ने पहचानने से किया दिया इनकार

राहुल के पिता ओमवीर ने अपने बेटे को न सिर्फ पहचानने से इनकार कर दिया, बल्कि यह चेतावनी भी दी कि वह दोबारा गांव में नजर न आएं। उन्होंने कहा कि राहुल ने उनका सिर शर्म से झुका दिया है। वहीं दूसरी ओर, थाने और परामर्श केंद्र में भी दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की गई।

गिड़गिड़ाने लगा बेटा, नहीं पसीजा दिल

अपना देवी के छोटे बेटे ने भी मां से घर लौटने की गुहार लगाई, मगर वह नहीं मानी। उसने साफ कह दिया कि अब वह सिर्फ राहुल के साथ ही रहेगी। राहुल ने भी अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि उसने अपना देवी के साथ कानूनी शादी कर ली है और अब दोनों साथ ही रहेंगे, चाहे कोई कुछ भी कहे। इस घटनाक्रम के बाद राहुल और अपना देवी को न सिर्फ सामाजिक तिरस्कार झेलना पड़ा, बल्कि अब उनके लिए गांव में रहना लगभग नामुमकिन हो गया है। गांववालों ने इस प्रेम कहानी को पूरी तरह नकार दिया है और इसे शर्मनाक करार दिया है।

हाथों में ईंट और झाड़ू लिए लोगों ने सख्त विरोध जताया और दोनों को उल्टे पांव गांव से निकाल दिया। यह मामला अब सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे परिवार, समाज और रिश्तों की मर्यादा से जोड़कर देख रहे हैं।

Updated on:
20 May 2025, 12:12 PM IST
Published on: