अलीगढ़

रिंकू सिंह की शादी के 3 महीने पहले छूटा पिता का साथ, इस बीमारी से हार गए जिंदगी की लड़ाई!

Rinku Singh News: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का स्टेज-4 लिवर कैंसर से निधन हो गया।
2 min read
Feb 27, 2026
Feature image

Rinku Singh Father Passed Away: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए आज का दिन दुखों से भरा है। उनके पिता खानचंद्र सिंह ने लंबी लड़ाई के बाद कैंसर से हार मान ली। वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से पीड़ित थे। कई महीनों से इलाज चल रहा था, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। वहां वेंटिलेटर पर रखे गए थे। आखिरकार आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। ये खबर क्रिकेट जगत के लिए भी सदमा देने वाली है, क्योंकि रिंकू टी20 वर्ल्ड कप के बीच परिवार के पास लौटे थे।

बेटे को दुल्हा बनते नहीं देख पाए पिता

रिंकू सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उनकी सगाई प्रिया सरोज से 8 जून 2025 को लखनऊ में हो चुकी है। प्रिया सपा की सांसद हैं। अब शादी जून 2026 में होने की उम्मीद है। लेकिन अफसोस की बात ये है कि पिता खानचंद्र सिंह अपने बेटे को दुल्हा बनते नहीं देख पाएंगे। शादी से सिर्फ तीन महीने पहले ही उनका साथ छूट गया। रिंकू के पिता हमेशा बेटे की सफलता के सपने देखते थे। उन्होंने गरीबी में भी रिंकू को क्रिकेट बनाया। आज जब रिंकू टीम इंडिया में जगह बना चुके हैं और शादी का समय आया, तब पिता इस खुशी में शामिल नहीं हो पाए।

शादी की तैयारियां और क्रिकेट शेड्यूल

रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने पहले बताया था कि शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। पूरा आयोजन एक प्रोफेशनल इवेंट कंपनी के जरिए होगा। रिंकू का क्रिकेट शेड्यूल बहुत व्यस्त है। आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के कारण पहले शादी की तारीख कई बार टाली गई। अब जून 2026 में शादी तय हुई है। शादी काशी (वाराणसी) में होगी और उसके बाद अलीगढ़ में रिसेप्शन होगा। बरात लखनऊ जाएगी या सीधे वाराणसी, इस पर जल्द फैसला होगा। परिवार वाले इस बात का खास ख्याल रख रहे हैं कि रिंकू की क्रिकेट व्यस्तताओं से कोई दिक्कत न हो।

परिवार का दर्द और उम्मीद

रिंकू सिंह का परिवार आज बहुत दुख में है। पिता की मौत ने सबको तोड़ दिया है। बता दें रिंकू सिंह इस वक्त वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। कुछ दिन पहले ही वह पिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

Updated on:
27 Feb 2026 09:10 am
Published on:
27 Feb 2026 09:09 am
Also Read
View All
अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री

‘मां से कोई लगाव नहीं, पापा को मारा है…फांसी दे दो’, पिता की हत्या पर बेटी ने मां के लिए मांगी सजा, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद