अलीगढ़

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर क्रूरता: किशोर के सिर में 6 कीलें ठोंकी, जिंदगी और मौत से जूझ रहा पीड़ित

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक नाबालिग के साथ क्रूरता की खौफनाक वारदात सामने आई है। आरोप है कि शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दबंगों ने पीड़ित के सिर में 6 किलें ठोंक दीं। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं…

2 min read
May 18, 2026
सांकेतिक इमेज

यूपी के अलीगढ़ जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। अलीगढ़ में दबंगों की बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। यहां रोरावर थाना क्षेत्र के शाहपुर कुतुब गांव में एक किशोर मनीष (17) के सिर में दबंगों ने 6 कीलें ठोंक दीं। घटना के बाद मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनीष की हालत गंभीर है, वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

ये भी पढ़ें

इफ्तार पार्टी के बाद गंगा नदी में हड्डियां फेंकने वाले सभी आरोपियों को हाई कोर्ट से मिली जमानत

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मिली तालिबानी सजा

अलीगढ़ जिले में दबंगों ने किशोर के सिर में 6 कीलें ठोंक दीं। पीड़ित की पहचान शाहपुर कुतुब गांव निवासी रामवीर पुत्र मनीष के रूप में हुई है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, गांव के ही कुछ पड़ोसी युवकों ने मनीष से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। किशोर ने पैसे देने से मना कर दिया तो नशे में धुत दबंगों ने उसे तालिबानी सजा दी।

दर्द से कराहते हुए घर पहुंचा पीड़ित

परिजनों के मुताबिक, मनीष दर्द से कराहते हुए घर पहुंचा तो सभी स्तब्ध रह गए। इसके बाद परिजन आनन-फानन में मनीष को अस्पताल लेकर गए। अलीगढ़ जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मनीष को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (JNMC) रेफर कर दिया। मनीष का इलाज JN मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, उसकी हालत नाजुक है।

पीड़ित के चाचा दिनेश ने पुलिस को दी जानकारी

पीड़ित के चाचा दिनेश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी। पीड़ित के चाचा ने शिकायत में अपने पड़ोसी किशोर पर क्रूरता का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। नाबालिग होने की वजह से हिरासत में लिए गए आरोपी को बाल सुधार गृह में रखा गया है। यदि अन्य बड़े आरोपी भी शामिल पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित मनीष का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

क्या बोले ग्रामीण?

पुलिस पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि मनीष की मां कई वर्ष पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। धीरे-धीरे वह नशे की लत में पड़ गया। नशे का आदी और मानसिक रूप से परेशान होने की वजह से मनीष कई बार खुद को नुकसान पहुंचा चुका है। चर्चा है कि इस बार भी मनीष ने खुद को नुकसान पहुंचा कर दूसरों पर आरोप लगा दिया है।

ये भी पढ़ें

69,000 शिक्षक भर्ती मामले में अखिलेश की एंट्री, BJP पर निकाली भड़ास, कहा- आज उनका अहंकार बहुत खुश होगा
Updated on:
18 May 2026 09:10 pm
Published on:
18 May 2026 08:49 pm
Also Read
View All