अलीगढ़

जानिए, स्वतंत्रदेव सिंह क्यों बोले ‘जो नेता की परिक्रमा करता है वह दलाल होता है’

इगलास में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जो नेता की परिक्रमा करता है वह दलाल होता है।

less than 1 minute read
Oct 10, 2019
जानिए, स्वतंत्रदेव सिंह क्यों बोले ‘जो नेता की परिक्रमा करता है वह दलाल होता है’

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। अलीगढ़ की इगलास विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। इस सीट पर भाजपा ने अपनी ताकत झौक रखी है। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा लगातार कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी की एक सभा हो चुकी है, दूसरी 16 को होनी है। इससे पहले आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो नेता की परिक्रमा करता है वह दलाल होता है। स्वतंत्र ने कहा कि परिक्रमा कार्यकर्ताओं की करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं की परिक्रमा करने वाला नेता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए कहा कि अब उपचुनाव जीत दिलाने के लिए सभी जी जान से जुट जाएं।

इस दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर दिलेर, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष, रजनीकांत माहेश्वरी, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, बरौली विधायक दलवीर सिंह, जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Published on:
10 Oct 2019 08:47 pm
Also Read
View All