अलीगढ़

लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराकर क्रैश हुआ विमान, जांच के आदेश जारी  

Aligarh News: ट्रेनी विमान लैंड करते वक्त एयरपोर्ट की दिवार से टकरा गया और क्रैश हो गया। विमान में केवल एक पायलट था जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं। 
less than 1 minute read
May 04, 2025
Aligarh
क्रैश हुआ पायनियर ट्रेनींग प्लेन

Aligarh Plane Crash: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ट्रेनी विमान लैंड करते वक्त एयरपोर्ट की दीवारसे टकराकर क्रैश हो गया। घटना से एक जोरदार आवाज हुई जिससे लोग डर गए और घटनास्थल पर पहुंच गए। विमान चला रहे पायलट को सकुशल बाहर निकाला गया और घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

कहां हुई घटना ? 

अलीगढ़ जिले के धनीपुर हवाई पट्टी से ट्रेनी पायलट प्रणव जैन ने उड़ान भरी। वो 4 सीटर प्लेन को अकेले उड़ा रहे थें। लैंडिंग के दौरान उनकी प्लेन एयरपोर्ट के दीवारसे टकरा गई और क्रैश होकर गिर गई। इससे प्लेन के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेनिंग कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पायनियर कंपनी की थी प्लेन 

दरअसल, धनीपुर हवाई पट्टी पर अलग-अलग कंपनियां आम नागरिकों को प्लेन उड़ाने की ट्रेनिंग देती हैं। आज पायनियर कंपनी अपने छात्रों को ट्रेनिंग दे रही थी। यह कोई पहली बार नहीं है कि पायनियर कंपनी की प्लेन क्रैश हुई हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अलीगढ़ में 22 जनवरी, 2022 को भी एक प्लेन क्रैश हो गई थी। 

नागरिक उड्डयन विभाग के डायरेक्टर ने क्या कहा ? 

नागरिक उड्डयन विभाग के डायरेक्टर एसएस अग्रवाल ने कहा कि आज 03:10 में ट्रेनी प्रणव पायनियर कंपनी की जहाज को लेकर अकेला उड़ रहा था उसी दौरान ये घटना हो गई। घटना के जांच की आदेश दिए गए हैं। वहीं स्थानीय लोगो ने बताया कि प्लेन टकराने से जोरदार आवाज हुई जिसके बाद मौके पर लोग पहुंच गए।  

Also Read
View All
Rajpur Industrial City: अलीगढ़ में यहां बदलेगी तस्वीर! जेवर एयरपोर्ट के पास 350 एकड़ में इंडस्ट्रियल सिटी की तैयारी, किसानों को मिलेगा 4 गुना तक दाम

Blackmailing Case in Aligarh: AMU कैंपस में ब्लैकमेलिंग का मामला, मुलाकात के बाद वीडियो बनाकर वसूली का आरोप; एक गिरफ्तार

Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले