
Ajay Rai
UP Congress: कश्मीर के पहलगाम के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद विपक्ष लगातार केंद्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने एक ‘राफेल’ लिखे खिलौने पर नींबू-मिर्च बांधा और सरकार पर जोरदार तंज कसा।
अजय राय ने कहा कि आज देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं। देश इससे बहूर परेशान है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में हमारे देश के नौजवान साथी शहीद हुए हैं। सोलह दिन पहले हुई थी किसी की दो महीने पहले। वो खुशियां लेकर गए थे और वहां से उनकी डेड बॉडी वापस आ रही हैं।
अजय राय ने आगे कहा,“आप बड़ी-बड़ी बात करने वाली सरकार जो कहती है कि हम सब मिट्टी में मिला देंगे। सब कुछ इन आतंकवादियों को। आज आप राफेल ले आये। नींबू-मिर्च बांधकर खड़ी किये हुए हैं। मैंने नहीं बांधा है केंद्र की सरकार, रक्षा मंत्री ने नींबू-मिर्च बांधकर खड़ा किया हुआ है। जो लाए हैं उसका उपयोग कब होगा ? कब आतंकवादियों का सफाया होगा ? कब आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले लोगों का सफाया करेंगे ? ये देश जानना चाहता है।”
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिकों समेत कम से कम 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में स्थानीय निवासी भी शामिल हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हमला ऐसे समय हुआ जब घाटी में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा था।
संबंधित विषय:
Updated on:
4 May 2025, 6:06 PM IST
Published on:
4 May 2025, 5:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.