1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरती निगल गई या आसमान खा गया! कहां गायब हो गए पकिस्तान से आए 5 लोग ?

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में 50 साल पहले पकिस्तान से भारत आए 5 लोग पिछले 40 सालों से लापता हैं। केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 3 May 2025, 9:13 PM IST

Farrukhabad

तस्वीर प्रतीकात्मक है

Farrukhabad Latest News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां आज से करीब 50 साल पहले पकिस्तान से तीन महिला और दो पुरुष आए थें। आने के बाद महज 10 साल बाद वो लापता हो गए। अब जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने का फरमान जारी किया तो उनका कोई पता नहीं चल सका।

क्या है पूरा मामला ? 

दरअसल, आज से 50 साल पहले श्रीमती खातून, अब्दुल साजिद, कुमारी फिरोजा, बब्बन और श्रीमती मुख्तार पकिस्तान से भारत आये। इन पांच नागरिकों में से दो कायमगंज के गांव अताईपुर जदीद के खटिकन में रहते थे। तीन अन्य शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद में रहने लगे थें। कुछ दिनों बाद रहस्यमयी अंदाज में ये गायब हो गए। 

केंद्र सरकार के आदेश के बाद छानबीन शुरू 

कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद जब केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने के आदेश जारी किये तो जिला अधिसूचना यूनिट ने जानकारी जुटानी शुरू की तब ये मामला सामने आया कि ये पांच व्यक्ति सालों से गायब हैं और इनका कोई अता-पता नहीं है। 

जिलाधिकारी ने क्या कहा ? 

वर्त्तमान में फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि पांच पाकिस्तानी नागरिक वर्षों पहले आए थे। 40 से 50 वर्ष से लापता हैं। शासन को इस संबंध में सूचित किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: जातिगत आंकड़ों से बदलेगी मुस्लिम राजनीति, UP में नए समीकरण की आहट,मोदी की ‘पसमांदा’ नीति को मिल सकता है बल

उठने लगे सवाल ? 

गायब हुए पाकिस्तानी नागरिक अभी कहां हैं इसका कोई पुख्ता सुबूत मौजूद नहीं है। ऐसे में कई सवाल उठने लगे हैं। जैसे कि क्या ये लोग भारत से छिपकर वापस चले गए ? किसी साजिश में शामिल हो गए या अभी भी किसी अन्य पहचान से भारत में ही रह रहे हैं ? राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से ये सवाल उठने लाजमी हैं। 

#PahalgamAttackमें अब तक