अलीगढ़

ईद पर कुर्बानी को तैयार इन तीन बकरों के बारे में जानकर रह जायेंगे हैरान, जानिये क्या है इनकी खासियत

जानिए प्रतिदिन की खुराक के बारे में सद्दाम, बादशाह, रफ्तार की होगी कुर्बानी

2 min read
Aug 21, 2018
Eid-ul-Adha

अलीगढ़।bakrid eid ul azha 2018 को लेकर बाजार में रौनक दिखने लगी है। इस दिन बकरे की कुर्बानी देने की प्रथा है। कुर्बानी से पहले बकरों को प्रतिदिन हैवी खुराक खिलाई जा रही है। अलीगढ़ में सद्दाम, बादशाह और रफ्तार नाम के तीन बकरों की बड़ी चर्चा है। तीनों ही बकरे बड़े खास हैं, ये खास अपने आकार को लेकर हैं।

ये भी पढ़ें - बकरीद पर इस दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, जारी हुआ आदेश

जानिये सद्दाम के बारे में
बकरे का नाम "सद्दाम" उम्र 2 वर्ष लंबाई 43 इंच वजन 180 किलो, बकरे की नस्ल मेवाती। पालने वाले आरिफ 18 वर्ष पुत्र मो. आविद निवासी भुजपुरा। अल्लाह की राह में कुर्बानी के लिये दिन रात आरिफ सेवा करके शवाब हासिल करना चाहता हैं। आरिफ ने बताया कि सद्दाम एक दिन में एक किलो 500 ग्राम चना, 2 किलो दूध, केले 12, काला नमक, सेब , गूलर, पीपल के पत्ते खाता है।

रफ्तार और बदशाह के बारे में
वहीं रफ्तार और बादशाह की उम्र 2 वर्ष, लंबाई 36 इंच, दोनों का वजन क्रमश 140 किलो और 130 किलो है। आबिद पुत्र मरहूम आले नवी शाहज माल 15 वर्षों से खुदा की राह में कुर्बानी करते आ रहे हैं।

Published on:
21 Aug 2018 01:53 pm
Also Read
View All