अलीगढ़

शाही अंदाज में हुई मंत्री संदीप सिंह की सगाई: ब्लैक शेरवानी में दिखे दूल्हे राजा, 100 बीघा मैदान में जुटे 80 हजार मेहमान

Sandeep Singh Meghna Chaudhary Ring Ceremony: उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को रिंग पहनाकर कर सगाई कर ली है। इस मौके पर मंत्री के छोटे भाई सौरभ सिंह ने भी अपने मंगेतर अंतरा त्यागी को रिंग पहनाई।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 4:33 PM IST
UP Minister Sandeep Singh engagement
संदीप सिंह मेघना चौधरी फाइल फोटो

UP Minister Sandeep Singh Engagement: उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को अलीगढ़ में शाही अंदाज में सगाई रचाई। उन्होंने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को रिंग पहनाई। संदीप सिंह ब्लैक शेरवानी में नजर आए, जबकि मेघना शैम्पेन गोल्ड रंग के शाही लहंगे में सजी-धजी थीं। दोनों ने फिल्मी गानों पर एंट्री ली। आतिशबाजी के बीच उन्होंने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। इसी मौके पर मंत्री के छोटे भाई सौरभ सिंह ने भी अपनी मंगेतर अंतरा त्यागी को रिंग पहनाई। फैमिली फोटो के लिए दादी को गोद में उठाकर स्टेज पर लाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत एक हजार से अधिक वीवीआईपी के पहुंचने की संभावना है।

80 हजार मेहमान, 100 बीघा मैदान

तालानगरी के 100 बीघा मैदान में लगे भव्य पंडाल में करीब 80 हजार मेहमान पहुंचे। वेन्यू को शाही अंदाज में सजाया गया। स्टेज पर संदीप के दादा और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तस्वीर लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेता पहुंचने वाले थे। गायक कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे।

मेन्यू और शादी की तैयारी

खाने-पीने की व्यवस्था के लिए करीब 1000 कर्मचारी और कामगार तैनात रहेंगे। कार्यक्रम में 50-60 तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे, जिनमें कल्याण सिंह की पसंदीदा कद्दू और आलू की सब्जी भी परोसी जाएगी। स्थल को वीवीआईपी, वीआईपी और आम मेहमानों के लिए अलग-अलग हिस्सों में बांटा जा रहा है। संदीप सिंह की शादी 26 नवंबर को दिल्ली के द लीला होटल में तय है।

जानिए कौन हैं मेघना चौधरी

उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की होने वाली जीवनसंगिनी मेघना चौधरी मूल रूप से अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के रुदायन उर्फ तारापुर गांव की रहने वाली हैं। उनका परिवार लंबे समय से गाजियाबाद में बसा हुआ है। दोनों की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी, जहां संदीप मेघना से सीनियर थे। वर्ष 2012 में संदीप ने 12वीं पूरी कर स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी और कानून की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं। अलग-अलग स्थानों पर रहने के बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा।

Updated on:
14 Nov 2026, 4:33 PM IST
Published on: