अलीगढ़

गलत बिल भेजने वाली एजेंसियों के खिलाफ तत्काल करें एफआईआर: ऊर्जा मंत्री

- लाइन लॉस 15% से कम तो मिलेगी 24 घंटे बिजली - गर्मियों में निर्बाध बिजली देने की तैयारियां 31 मार्च से पहले पूरा करने के आदेश
2 min read
• •
Updated: 13 Mar 2020, 8:15 PM IST
गलत बिल भेजने वाली एजेंसियों के खिलाफ तत्काल करें एफआईआर: ऊर्जा मंत्री
गलत बिल भेजने वाली एजेंसियों के खिलाफ तत्काल करें एफआईआर: ऊर्जा मंत्री

अलीगढ़। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंडल के सभी जिलों में ऊर्जा विभाग की योजनाओं की प्रगति और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के कार्यों की जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान आगामी गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए आवश्यक तैयारियां 31 मार्च से पहले पूरा करने के आदेश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है। ज्यादा लाइन लॉस वाले इलाकों पर कार्रवाई, 15% से कम लाइन लॉस वाले इलाकों को 24 घंटे बिजली। ईमानदार उपभोक्ता और शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने वाले अधिकारियों को पुरस्कार, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने डिस्ट्रिब्यूशन ट्रांसफार्मर की मैपिंग एवं लोड बैलेंसिंग का कार्य और सौभाग्य योजना के तहत शेष बचा कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि गांवों में जनसुविधा केंद्र का दौरा करें और सुविधाओं की स्थिति जानें। ऊर्जा विभाग की उपभोक्ता राहत वाली योजनाओं के प्रचार प्रसार में बिजली विभाग, जनप्रतिनिधियों और पंचायतों का सहयोग लेकर अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाएं।

31 मार्च तक चलने वाली, सरचार्ज माफी के साथ 4 किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन के बकाया को शहरों में 12 व गांवों में 24 किस्तों में जमा करने की आसान किस्त योजना और ट्यूबवेल के बकाया को 6 किस्तों में जमा करने की किसान आसान क़िस्त योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के आदेश दिए।

"सही बिल-समय पर बिल।" गलत बिलिंग करने वाली एजेंसियों पर एफआईआर करने के आदेश दिए। ऊर्जा मंत्री ने साफ कहा कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं।

Published on: