अलीगढ़

अलीगढ़ में भाजपा के मेयर प्रत्याशी ने बढ़ाई बढ़त

पहले चरण में भारतीय जनता पर्टी के प्रत्याशी डा. राजीव अग्रवाल आगे हैं।

2 min read
Dec 01, 2017
bjp

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की मतगणना धनीपुर मंडी में चल रही है। अलीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए पहले चरण में भारतीय जनता पर्टी के प्रत्याशी डा. राजीव अग्रवाल आगे हैं। उन्होंने 900 वोटों से बढ़त बनाई है। पहले चरण में राजीव अग्रवाल (भाजपा) को 9232, मधुकर शर्मा (कांग्रेस) को 1904, मो. फुरकान (बसपा) को 8315, मुजाहिद किदवई (सपा) को को 1103 वोट मिले हैं। कांग्रेस मुकाबले से काफी दूर है। चुनाव में 73 डाक मतपत्र डाले गए थे। इनकी गिनती भी में भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव अग्रवाल आगे हैं।

समर्थकों में जोश
मतगणना शुरू होने के साथ ही नगर निगम में डॉ. राजीव अग्रवाल, नगर पालिका अतरौली में भाजपा के पवन कुमार, खैर नगर पालिका से भाजपा के दीपक शर्मा आगे चल रहे हैं। हरदुआगंज नगर पंचायत में सपा के प्रत्याशी प्रताप सिंह आगे चल रहे हैं। इस रुझान के सामने आते ही भाजपा के प्रत्याशियों में जोश पैदा हो गया है। मतगणना स्थलों के बाहर समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। हरदुआगंज में सपा प्रत्याशी के समर्थक भी नारेबाजी कर रहे हैं। इसेक साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमाओं पर लगे बैरियरों पर पुलिस ने सख्त पहरा कर दिया है।

ये भी पढ़ें

सपा अध्यक्ष अखिलेश के गढ़ में मतगणना का हाल, देखिए कौन हारा-कौन जीता

हरदुआगंज नगर पंचायत
हरदुआगंज नगर पंचायत की गिनती शुरू होने के साथ ही पहले चरण में सपा प्रत्याशी प्रताप सिंह ने बढ़त बना ली है। इसके साथ ही मतदान केंद्र के बाहर खड़े समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी है। अतरौली की खैर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी दीपक शर्मा आगे चल रहे हैं।

नगर पालिका सासनी
हाथरस की नगर पालिका सासनी के वार्ड नंबर एक से निर्दलीय प्रत्याशी विपिन कुमार ने जीत हासिल कर ली है। विजेता के समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी है। विजेता पार्षद को समर्थकों ने मतगणना स्थल के बाहर फूलमालाओं से लाद दिया है। उन्हें कंधे पर उठाकर समर्थक जोरदार तरीके से नारेबाजी कर रहे है।

ये भी पढ़ें

Breaking आगरा में बसपा आगे, भाजपा के पांच पार्षद जीते
Published on:
01 Dec 2017 10:58 am
Also Read
View All