अलीगढ़

सोशल मीडिया पर लड़कियों के फोटो किए वायरल तो सिर पर चौराहा बना कर घुमाया बाजार में, वीडियो वायरल

युवक ने सोशल मीडिया पर लड़कियों के फोटो वायरल कर दिए, पब्लिक ने पकड़ कर गंजा कर, सिर पर चौराहा बनाकर घुमाया।
less than 1 minute read
Nov 05, 2018
viral video
सोशल मीडिया पर लड़कियों के फोटो किए वायरल तो सिर पर चौराहा बना कर घुमाया बाजार में, वीडियो वायरल

अलीगढ़। सोशल मीडिया पर एक युवक को गंजा करके बाजार में घुमाने का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला थाना इगलास के गांव सहारा का बताया जा रहा है। युवक पर एक छात्रा के फोटो एडिट करके फेसबुक पर डालने का आरोप है। फेसबुक पर खेरूल खान नाम से आईडी बना रखी थी, इसी पर फोटो अपलोड किए थे। अब युवक को गंजा कर घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

क्या है मामला

दरअसल मामला अलीगढ़ के थाना इगलास इलाके के गांव सहारा से जुड़ा हुआ है। यहां के निवासी खेरूल खान नाम के युवक की फेसबुक आईडी पर गैर समुदाय की छात्राओं के साथ फोटो वायरल हुए तो छात्राओं के परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उसी वक्त पता लगाया और युवक को पकड़ लिया। जिससे पूछताछ में पता चला कि गांव के ही उसके दोस्त वकील, शाहरुख के कहने पर खेरुल खान ने छात्राओं की फोटो अपने फेसबुक पर वायरल कर दीं। यह जानकारी जब परिजनों और ग्रामीणों को मिली तो सभी ने वकील पुत्र जमील नाम के युवक को ढूंढ़ कर पकड़ लिया और एक जगह बैठा कर उसके साथ मारपीट की गई। तत्पश्चात ग्रामीणों ने वकील नाम के युवक को गंजा करके चौराहा बना दिया, जिसके बाद उसे बाजार में घुमाने का भी आरोप है। इधर छात्रा के परिजन ग्राम प्रधान और ग्रामीणों को साथ लेकर थाने पहुंच गए और वकील पुत्र जमील, शाहरुख पुत्र अजहर, खेरूल पुत्र नईम के नाम से तहरीर दे दी।

वहीं पुलिस के मुताबिक छात्राओं के साथ छेड़खानी की तहरीर दी गई है जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
05 Nov 2018 07:27 pm
Also Read
View All
Surendra Diler Minister: कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? दादा-पिता रहे सांसद, खुद बने मंत्री, अब बाउंड्री फांदकर कॉलेज पहुंचने पर चर्चा में

अलीगढ़ में बनेगा बसपा सुप्रीमो मायावती का मंदिर; अनुमति के लिए भेजा पत्र, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

AMU कैंपस में बिना नंबर प्लेट की कार में शराब के नशे में हंगामा, छात्रों ने युवक-युवती को किया पुलिस के हवाले

‘विपक्ष ले जाए पूरा मुस्लिम वोट, मैं खुल्लम खुल्ला हिंदूवादी नेता हूं’, यूपी के राज्यमंत्री रघुराज सिंह का बयान

‘माल खाए खसम का, गीत गावे यार के’, वंदे मातरम् का विरोध करने वालों पर भड़के योगी सरकार के मंत्री