अलीगढ़

Aligarh : यूपी पुलिस के जवान की पत्नी ने ससुर ने अकेला पाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

अलीगढ़ महिला थाना में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति यूपी पुलिस की ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच मौका पाकर ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
2 min read
Sep 12, 2022
wife-of-up-police-constable-accuses-father-in-law-of-rape-in-aligarh.jpg

यूपी के अलीगढ़ महिला थाना में एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति यूपी पुलिस में है और बागपत जिले में सिपाही के पद पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच उसके ससुर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि जब उसने पति से कहा तो उसने मुंह बंद रखने के लिए कहा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, सिपाही पति के खिलाफ भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी यूपी के मथुरा जिले के एक परिवार में हुई थी। उसका पति यूपी पुलिस में है और वर्तमान में बागपत में सिपाही के पद पर तैनात है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला। लेकिन, उसके बाद ससुराल में उसे अक्सर किसी न किसी बात को लेकर बेवजह परेशान किया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका मानसिक उत्पीड़न किया। इसके साथ ही उसके साथ जब चाहे मारपीट की गई।

पति ड्यूटी पर तैनात ससुर ने किया जबरन दुष्कर्म

महिला का आरोप है कि पति बागपत में ड्यूटी पर तैनात था। इसी बीच एक दिन उसके ससुर ने उससे जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। वहीं, जब उसने पति से शिकायत की तो उसने मुंह बंद रखने के लिए कहा। महिला थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। इसके साथ ही दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया है।

जांच के बाद आरोपी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

महिला थाना इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
12 Sept 2022 12:21 pm