अलीराजपुर

आदिवासी अधिकार यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जीतू पटवारी बोले- BJP आदिवासियों के अधिकार छीन रही

MP News: आदिवासी विकास परिषद और जिला कांग्रेस द्वारा बुधवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाबड़ी में आदिवासी अधिकार यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों के विकास की बजाय उनके विनाश पर तुली हुई है।

2 min read
MP News डाबड़ी में आदिवासी अधिकार यात्रा

MP News: आदिवासी विकास परिषद और जिला कांग्रेस द्वारा बुधवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाबड़ी में आदिवासी अधिकार यात्रा का आयोजन किया गया। हेलीपैड से सभा स्थल तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, प्रभारी संजय दत्त और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने पैदल यात्रा की। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में आदिवासी, किसान और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद टंट्या मामा, बिरसा मुंडा और छीतू किराड़ के तेलचित्रों पर माल्यार्पण से हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों के विकास की बजाय उनके विनाश पर तुली हुई है। उन्होंने कहा कि, आदिवासी समाज को आज अपने जल-जंगल-जमीन के अधिकार की रक्षा के लिए सत्याग्रह करना पड़ रहा है, यह सरकार की असफलता है। कांग्रेस हमेशा आदिवासियों के साथ रही है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने स्वागत भाषण दिया।

ये भी पढ़ें

मेले में दर्दनाक हादसा… झूले में फंसे युवती के बाल, सिर की चमड़ी पूरी तरह उखड़ी

वनाधिकार कानून 2006 पर सिंगार का हमला

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि भाजपा सरकार भू-माफियाओं को संरक्षण दे रही है और वनाधिकार कानून 2006 के तहत मिलने वाले अधिकारों को कुचल रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी सदियों से जंगलों में रहते आए हैं, वहीं उनका जीवन और संस्कृति है, लेकिन भाजपा उन्हें उनके अधिकारों से बेदखल करने पर तुली है।

डरने की जरूरत नहीं: महेश पटेल

आदिवासी अधिकार यात्रा का नेतृत्व कर रहे आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि आदिवासियों को डरने की जरूरत नहीं। जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की संस्कृति और अस्तित्व का आधार है। यदि भाजपा सरकार ने आदिवासी विरोधी आदेश वापस नहीं लिए, तो अब आंदोलन नहीं बल्कि सत्याग्रह होगा। सभा में सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, डॉ. विक्रांत भूरिया, प्रताप ग्रेवाल, सुरेंद्रसिंह हनी बघेल, राजेंद्र मंडलोई, मुकेश पटेल, स्वतंत्र जोशी, जेवियर मेडा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम मुवेल ने किया, जबकि आभार रामवीर मै सिकरवार ने व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें

रेलवे मेंटनेंस के चलते 30 से ज्यादा ट्रेन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

Published on:
13 Nov 2025 08:19 am
Also Read
View All

अगली खबर