
लक्ष्मणगढ़। अलवर जिले में बुधवार देर रात सात माह की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। मामला लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव हरसाना का है।
पीडि़त बच्ची की मां अपनी जेठानी के पास मासूम को छोड़कर पानी लेने गई थी। उसकी जेठानी दृष्टिहीन है, जिसका फायदा उठाकर गांव का ही युवक पिंटू बच्ची को उठाकर ले गया।
नजदीक ही स्कूल के खेल मैदान के पास ले जाकर उसने मासूम से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा तो बच्ची लहूलुहान हालत में थी।
इसके बाद ग्रामीण और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ संजना सैनी व एसएचओ मय जाब्ते मौके पर पहुंचे और बच्ची को उपचार के लिए तत्काल अलवर भिजवाया।
आरोपी फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है। घटना से गांव के लाेग गुस्से में है। उनका कहना है कि आराेपी काे जल्द से जल्द अरेस्ट किया जाए।
जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में भी रेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी ने महिला का कई साल तक देहशोषण किया और उससे दो लाख रुपए भी ले लिए।
पुलिस के अनुसार अजमेर रोड निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि आरोपी मुकेश ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसका एमएमएस बना लिया।
इसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह पिछले कई सालों से उसका देहशोषण करता रहा। अब आरोपी ने महिला से एमएमएस सार्वजनिक करने का डर दिखाकर रुपए वसूलना शुरू कर दिया है।
आरोप है कि मुकेश ने पांच लाख रुपए मांगे थे, जिसमें से पीडि़ता दो लाख रुपए तो दे चुकी है। बाकी के तीन लाख रुपयों के लिए आरोपी दबाव बना रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।