अलवर

एक ही परिवार के 8 जनों की मौत के बाद सूना हो गया है यह मकान, शोक मे डूबा पूरा गांव

अलवर के बानसूर के एक ही परिवार के आठ जनों की मौत के
2 min read
Jul 12, 2018
8 Peoples of alwar died in road accident in kannauj
एक ही परिवार के 8 जनों की मौत के बाद सूना हो गया है यह मकान, शोक मे डूबा पूरा गांव

बानसूर. कस्बे के समीप ग्राम पंचायत रतनपुरा बालावास की ढाणी परतास्यां एवं बाड़वाली के दो परिवारों के 8 जनों की बुधवार तडक़े उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के थाना तिर्वा के पास एक्सपे्रस हाइवे पर सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं वाहन चालक सहित तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। ये लोग बोलेरो से उत्तरप्रदेश में अयोध्या के पास नेमीसारण में अशोकदास महाराज के दर्शन करने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार रतनपुरा बालावास गांव के पास ढाणी के दो परिवार मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे उत्तरप्रदेश के अयोध्या के पास स्थित नेमीसारण में अशोकदास महाराज के आश्रम में उनके दर्शन के लिए रवाना हुए थे। बुधवार तडक़े करीब पौने चार बजे के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करते समय तेज गति से चल रही बोलेरो के चालक ने आगे चल रहे ट्रोले में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही आठ जनों की मौत हो गई। वहीं चालक सहित तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से अंकित को उपचार के लिए कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिलाएं एवं एक बच्चा शामिल है।

सूचना पर तिर्वा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी शवों को पास के ही अस्पताल में रखवा एवं घायल चालक से पूछताछ कर चालक के परिजनों को गांव में सूचना दी। सूचना के बाद पूरे गांव में शोक छा गया। सुबह गांव से चार वाहनों में परिजन एवं ग्र्रामीण शवों को लेने के लिए कन्नौज के तिर्वा थाने के लिए रवाना हुए। देर रात एवं गुरुवार तडक़े तक शवों के पहुंचने की उम्मीद है। तिर्वा पुलिस ने बताया कि परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

घटना का नहीं पता महिलाओं को

घटना में एक साथ 8 लोगों की मृत्यु की सूचना के बाद मृतक परिवार एवं परिजनों को घटना की सूचना सिर्फ बड़े बुजुर्गों को ही दी गई। इसके बारे में महिलाओं एवं बच्चों को नहीं बताया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों के शव गुरुवार तडक़े तक पहुंचेंगे। ऐसे में महिलाओं एवं बच्चों की रात निकालना मुश्किल हो जाएगा, इसलिए उन्हें कुछ नहीं बताया गया।

Published on:
12 Jul 2018 09:52 am