5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्नौज सडक़ दुर्घटना में अलवर के आठ लोगों की मौत, 2 जने गंभीर घायल

कन्नौज सडक़ दुर्घटना में अलवर के 8 जनों की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 11, 2018

Kannauj accident : Eight people of alwar died in accident in kannauj

कन्नौज सडक़ दुर्घटना में अलवर के आठ लोगों की मौत, 2 जने गंभीर घायल

अलवर के लिए बुधवार सुबह बेहद दुखद खबर आई। एक ही परिवार के 8 लोगों की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। अलवर के बानसूर क्षेत्र के रतनपुरा बालावास की ढ़ाणी के निवासी थे। इस भीषण सडक़ हादसे में तीन जने गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। यह सभी लोग कल शाम बानसूर से नीमशारण्य सीतापुर दर्शन के लिए जा रहे थे। कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में घटना होने से इलाके में हडक़म्प मच गया है। गांव के आनन-फानन में राहत कार्य शुरु किया।

इलाके के लोगों द्वारा हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरु किया। पुलिस ने घायल यात्रियों को अस्पताल इलाज के लिये पहुंचाया, जहां उनकी हालत चिंता जनक बनी हुई है व मृतकों को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की कवायद जारी है।

ड्राइवर ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर ने खड़े कंटेनर में टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इस वजह से उसने टक्कर मार दी। ड्राइवर को मामूली चोट आई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पिचक गई, और उसके अंदर सवार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया, और गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में 5 पुरुष, 3 महिलाएं है। वहीं 2 बच्चे घायल हो गए।

कन्नौज पुलिस ने दी सूचना

कन्नौज पुलिस ने सुबह 6 बजे मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी। हादासे की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि
खेती-बाड़ी करता था। कल शाम बानसूर के प्रसिद्ध महाराज अशोकदास के आश्रम में गए थे, जहां एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में इनकी मौत हो गई।

6-7 लोग कन्नौज के लिए हुए रवाना

कन्नौज पुलिस की सूचना पर गांव से 6-7 लोग कन्नौज रवाना हुए। मृतक एक ही कुनबे के हैं। अभी महिलाओं को सूचना नहीं दी गई है। मृतकों के शव कल सुबह तक आने की सूचना है।