अलवर

देवर को चाय देने गई भाभी, कुछ देर बाद देवर ने उठाया ऐसा कदम, देखकर उड़े होश

अलवर में एक युवक ने फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की भाभी ने थाने में उसकी मर्ग दर्ज कराई है।
less than 1 minute read
Jun 11, 2018
A men hang on noose in alwar
देवर को चाय देने गई भाभी, कुछ देर बाद देवर ने उठाया ऐसा कदम, देखकर उड़े होश

अलवर. शिवाजी पार्क क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने गले में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मामले में उसकी भाभी ने पुलिस में मर्ग दर्ज कराई है। शिवाजी पार्क थाना प्रभारी के अनुसार छीलोठी (लक्ष्मणगढ़) निवासी मुकेश (20) पुत्र रेवतीलाल जांगिड़ अपने भाई-भाभी के पास शिवाजी पार्क 2 ‘क’ में रहता था। शनिवार रात वह मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था जबकि उसके भाई-भाभी नीचे कमरे में सो रहे थे।

रविवार तडक़े करीब 4.30 बजे उसकी भाभी चाय देने गई। मुकेश ने चाय पी। इसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसने चुन्नी का फंदा बना पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। मामले में मृतक की भाभी मोनिका पत्नी बनवारीलाल ने पुलिस में मर्ग दर्ज कराई। थाना प्रभारी के अनुसार मुकेश अविवाहित था और फर्नीचर की दुकान पर काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
11 Jun 2018 12:34 pm