6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लंगूर के आतंक से अलवर पुलिस के भी छूटे पसीने, जानिए किस तरह अलवर में मचा रखा है कहर

अलवर मेें एक लंगूर ने आतंक मचाया हुआ है। लंगूर के आतंक से अलवर पुलिस भी डरी हुई है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 11, 2018

Ape terror in alwar attacking public

इस लंगूर के आतंक से अलवर पुलिस के भी छूटे पसीने, जानिए किस तरह अलवर में मचा रखा है कहर

अलवर. आपने अलवर पुलिस की बहादुरी के कारनामे तो बहुत देखे होंगे। लेकिन अब अलवर पुलिस भी भयभीत है। किसी अपराधी से नहीं बल्की एक लंगूर से। अब आप भी सोच रहे होंगे की लंगूर से क्या डरना तो आपने अभी आपका सामना अलवर में कटी पूंछ के लंगूर से नहीं हुआ है। इस लंगूर ने पूरे अलवर में आतंक मचाया हुआ है। इस लंगूर से अलवर पुलिस भी भयभीत है, इसलिए पुलिस भी गश्त के लिए पूरा इंतजाम करने के बाद ही निकलती है।

कटी पूछ के लंगूर का आतंक इतना हो गया कि अब तो अरावली विहार पुलिस भी खौफ में हैं।
आमजन की तो पूछो मत। मालवीय नगर, शांतिकुंज के व आसपास के क्षेत्र में लोग भय में जी रहे हैं। यह लंगूर अब तक कई दर्जनों को काट चुका है। रविवार शाम को मालवीय नगर के पार्क में बैठे सात जनों को काट खाया जिनके अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने पड़े। मालवीय नगर विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि लंगूर के डर के कारण लोग घरों के बाहर नहीं आ रहे हैं। बच्चे व बुजुर्ग ही नहीं महिला पुरुष भी डरे हुए हैं।

शाम को पार्क में बैठे हरीराम, बिमला बैरवा सहित कई जनों पर हमला बोल दिया। उसके बाद रात्रि को भी लोग डण्डे
लेकर घूमते रहे। इससे पहले सरस डेयरी प्लाण्ट में कई कर्मचारियों पर हमला कर चुका हेै। अब यह लंगूर आदमियों को देखकर चुपचाप हमला कर रहा है। हर दिन किसी न किसी को चपेट में ले रहा है। उन्होंने बताया कि वैसे लंगूरों के झुण्ड में रहता है लेकिन आदमियों को देखकर चुप से हमला कर देता है। एक दिन पहले अरावली विहार थाने के पुलिसकर्मी को भी काट लिया था। उसके बाद से पुलिसकर्मी भी लट्ठ लेकर ड्यूटी कर रहे हेैं। इस लंगूर को पकडऩे के लिए प्रशासन को और भी कई इंतजाम करने चाहिए नहीं तो यह आगे और भी कई लोगों को घायल कर सकता है।