अलवर

विद्युतकर्मी की मौत के बाद 22 घंटे चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन से बनी सहमति

नीमराणा क्षेत्र में एक विद्युत कर्मी की मौत के बाद उपजे तनावपूर्ण हालात आखिरकार शांत हो गए। घटना के लगभग 22 घंटे बाद पुलिस, प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों की ग्रामीणों एवं परिजनों के साथ कई दौर की वार्ताएं हुईं

less than 1 minute read
May 24, 2025
मौके पर जमा परिजन व ग्रामीण

नीमराणा क्षेत्र में एक विद्युत कर्मी की मौत के बाद उपजे तनावपूर्ण हालात आखिरकार शांत हो गए। घटना के लगभग 22 घंटे बाद पुलिस, प्रशासन और विद्युत विभाग के अधिकारियों की ग्रामीणों एवं परिजनों के साथ कई दौर की वार्ताएं हुईं, जिसके बाद पोस्टमार्टम और शव लेने पर सहमति बनी।

ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

लंबी वार्ता के बाद प्रशासन ने मृतक की पत्नी को नगर पालिका में संविदा गार्ड की नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सहायता राशि प्रदान करने और बिजली लाइन को चालू करने की लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

इन मांगों पर सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया और मामला शांत हुआ। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और संवाद से स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका।

Published on:
24 May 2025 04:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर