Woman suicide bid stopped: अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में तिजारा फाटक पुलिया पर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान राहगीरों और पुलिस ने महिला से समझाइश कर रोका।
Woman suicide bid stopped: अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में तिजारा फाटक पुलिया पर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान राहगीरों और पुलिस ने महिला से समझाइश कर रोका। देर शाम घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला ने दो लोगों पर हनीट्रैप के झूंठे मामले में फंसाने और 15 लाख रुपए में सौदा करने का आरोप लगाया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार यह महिला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर क्षेत्र के सरकारी स्कूल से सस्पेंड चल रही है। उसका आरोप है कि दो लोगों ने उसे हनी ट्रैप के झूठ मुकदमे में फंसाया गया। इन लोगों पर उसने 15 लाख रुपए में सौदा करने का भी आरोप लगाया। महिला का कहना था कि उसने आरोपियों के खिलाफ पूरे सबूत दे दिए। लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इसके कारण वह 8 महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही है। वह मरना नहीं चाहती लेकिन उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है।
मामले में शिवाजी पार्क थाना अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि रात को गश्त कर रहे थे। तिजारा पुलिया पर एक महिला आत्महत्या का कदम उठाने जैसे अवस्था में बैठी थी। राहगीरों ने भी महिला को समझाया। तब महिला ने बताया कि बानसूर थाने में एक मुकदमे में उसे गिरफ्तार किया गया। जबकि उसने नारायणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उस मामले में न्याय नहीं मिला है। हम मामले की पूरी जानकारी करेंगे। महिला से लिखित में शिकायत लेकर आगे जांच करेंगे।
महिला के पति ने बताया- वर्ष 2020 में पत्नी को तीन लोग ब्लैकमेल कर रहे थे। वे बार-बार फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। वर्ष 2021 में उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद थाने में जबर्दस्ती राजीनामा लिखवा लिया गया। बाद में झूठे मामले में फंसा कर उसे जेल भिजवा दिया।