अलवर

Alwar Horrific Crime : अलवर सेंट्रल जेल में कैदी ने की खौफनाक वारदात, ब्लेड से काटा गुप्तांग, जानें फिर क्या हुआ

Alwar Horrific Crime : अलवर सेंट्रल जेल में कैदी ने की खौफनाक वारदात। कैदी ने अपने बैरक में ब्लेड से गुप्तांग काट लिया। इसके बाद तो जेल में हड़कम्प मच गया। जानें फिर क्या हुआ?
less than 1 minute read
May 05, 2025
Alwar Central Jail Prisoner Committed Horrific Crime Cut his Genitals Blade know what happened Next

Alwar Horrific Crime : अलवर सेंट्रल जेल में कैदी ने की खौफनाक वारदात। सेंट्रल जेल में रविवार को हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने अपने बैरक में ब्लेड से गुप्तांग काट लिया। घायलावस्था में कैदी को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद कैदी को जयपुर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

… उसे अलग बैरक में रखा गया था, क्यों

बताया जा रहा है कि कैदी शाहरुख मनोरोगी है। वह पहले भी कई बार अन्य कैदियों पर हमला कर चुका है। इस वजह से जेल प्रशासन ने उसे अलग बैरक में रखा गया था, लेकिन रविवार सुबह 11.45 बजे उसने ब्लेड से गुप्तांग पर वार कर खुद को घायल कर लिया।

जयपुर रेफर किया रेफर

चिल्लाने के आवाज के बाद जब बैरक में देखा गया तो वह लहुलुहान अवस्था में पड़ा था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां चिकित्सकों ने रक्तस्राव को रोककर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया।

आजीवन कारावास की सजा काट रहा है शाहरुख

शाहरुख ने संपतराम का खेत बंट में ले रखा था। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। एक दिन शाहरुख उसे बाइक पर लेकर खेत पर चला गया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस पर शाहरुख ने संपतराम की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले में कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Updated on:
05 May 2025 10:43 am
Published on:
05 May 2025 10:22 am