अलवर

अलवर में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव, एक पूर्व में संक्रमित बुजर्ग का पोता, जिले में परेशानी बढ़ी

अलवर में कोरोना के तीन और मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं , इससे प्रशासन और जिलेवासियों की चिंता बढ़ गई है
2 min read
Apr 04, 2020
Alwar Corona Positive Grand Son Of Old Men Of Kathumar Area
अलवर में मिले तीन और कोरोना पॉजिटिव, एक पूर्व में संक्रमित बुजर्ग का पोता, जिले में परेशानी बढ़ी

अलवर .अलवर जिले में शुक्रवार देर रात तीन जने और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह अब तक 5 कोरोना पॉजिटिव अलवर में मिल चुके हैं। शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 1 जाना कठूमर के कोरोना पीड़ित बुजुर्ग का पोता है, दूसरा खेड़ली सीएचसी का स्टाफ नर्स है और तीसरा जमाती है जो कि मूल रूप से बेगुसराय बिहार का रहने वाला है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देर रात ऑनलाइन कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं खुली। करीब 11:30 बजे तक यह पता सुनिश्चित नहीं हो सका की कोरोना पॉजिटिव जमाती कहां से है।

अधिकारियों ने बताया कि 2 दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कठूमर के नंगला माधोपुर निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उसके बाद अब इसी परिवार के 1 सदस्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अलावा तीसरा व्यक्ति जमाती बताया गया है। जिसको लेकर चिकित्सा विभाग के अधिकारी देर रात तक यह जानकारी जुटाते रहे कि जमाती की ट्रैवलिंग हिस्ट्री क्या है।

दो पहले आ चुके कोरोना पॉजिटिव

उल्लेखनीय है कि सबसे पहला कोरोना पॉजिटिव बहरोड़ के मिलकपुर गांव का छात्र मिला था। जो फिलीपींस से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। भारत आने के बाद जब मिलकपुर के छात्र का दोस्त कोरोना पॉजिटिव आया तो इसे संदिग्ध मानते हुए अस्पताल में भर्ती कराकर जांच कराई गई। तब 30 मार्च को यह मालूम चला कि छात्र कोरोना संक्रमित है। इसके बाद कठूमर के नगला माधोपुर निवासी बुजुर्ग व्यक्ति का जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। अगले ही दिन बुजुर्ग अति का निधन हो गया। इसके बाद नगला माधोपुर पूरे गांव को होम आइसोलेशन में रखा गया। परिवार सहित आसपास संपर्क में आए करीब 15 लोगों के सैंपल की जांच कराई गई है। जिसमें से अभी तक दो जने कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। प्रशासन को सबसे अधिक डर यही है कि बुजुर्ग व्यक्ति के परिवार के संपर्क में कितने लोग और आ चुके हैं। उन सबकी सैंपल की रिपोर्ट जांच कराने के बाद यह पता चल सकेगा कि कितने और पॉजिटिव हो सकते हैं।

बढ़ गई प्रशासन की चुनौती

अब जिला प्रशासन व चिकित्सा महकमे की चुनौती और अधिक बढ़ गई है। एक तरफ जिले में कई जगहों पर जमाती व उनके संपर्क में आए लोग मिले हैं। जिनमें से एक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अब लगता है कुछ और संक्रमित जमाती हो सकते हैं। हालांकि 10 क्योंकि शुक्रवार को नेगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है।

Published on:
04 Apr 2020 07:00 am