अलवर

अलवर जिले में 63 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, यह प्रदेश में सबसे ज्यादा, जानिए इतने केस आने का क्या है कारण

अलवर जिले में पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के सबसे ज्यादा पॉजिटिव आ रहे हैं। जिससे एक्टिव केस का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Jun 28, 2021
Alwar Corona Report: Alwar Recording Highest Corona Case In Rajasthan
अलवर जिले में 63 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, यह प्रदेश में सबसे ज्यादा, जानिए इतने केस आने का क्या है कारण

अलवर. जिले में कोरोना केस में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को अलवर जिले में 63 नए कोरोना संक्रमित मिले। जबकि पुराने 49 मरीज ठीक भी हुए। पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि शहर में संक्रमण का ग्राफ कम हुआ है। राहत की बात ये है कि कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद से जिले में मौत नहीं हुई है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि रविवार को बानसूर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके आलावा मुंडावर में 9, राजगढ़ में 8, कोटकासिम में 7, लक्ष्मणगढ़ में 6, रामगढ़ में 5, अलवर शहर में 3, भिवाड़ी और तिजारा में 2-2, किशनगढ़बास और बहरोड़ में एक-एक संक्रमित मिला है।

राहत की बात: गंभीर लक्षण वाले मरीज नहीं मिल रहे

जिले में जो नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। उनमें से गंभीर लक्षण वाले मरीज अधिक नहीं है। रविवार को मिले कोरोना संक्रमितों को घर पर ही क्वारंटीन किया है। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। अस्पताल में 11 संक्रमित भर्ती हैं। जिनमें से ऑक्सीजन पर 7, आईसीयू पर एक, वेंटीलेटर पर 3 मरीज हैं। होम आइसोलेशन में 495 मरीज हैं।

एक्टिव केस का आंकड़ा 500 पार पहुंचा

जिले में कोरोना के 506 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक 59 हजार 500 केस मिल चुके हैं। जिनमें से 58 हजार 690 ठीक हो चुके हैं। अब तक 378 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

कोरोना मीटर

नए मरीज- 63

ठीक हुए- 49

कुल संक्रमित- 59,437

कुल रिकवर- 58641

कुल मौत- 378

एक्टिव केस- 506

Published on:
28 Jun 2021 08:39 am