अलवर में गुरुवार को 27 कोरोना पॉजिटिव मिले। राहत की बात है कि पिछले 5 दिनों में किसी की भी मौत नहीं हुई है।
अलवर. अलवर जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना संक्रमित मरीजों की संख्या घट और बढ़ रही है। गुरुवार को अलवर जिले में 27 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए तथा लगातार पांचवें दिन कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। वहीं, 97 पुराने संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। बुधवार को 49 संक्रमित मरीज मिले थे।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि अलवर शहर में सबसे ज्यादा 12 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा मालाखेड़ा में 4, लक्ष्मणगढ़ में 4, मुण्डावर में 4, राजगढ़ में 2 और थानागजी में 1 संक्रमित मरीज मिले हैं।
दस ब्लॉक में कोई संक्रमित नहीं मिला
अलवर जिले में गुरुवार को अलवर शहर सहित छह ब्लॉक में कोरोना संक्रमित मरीज मिले। शेष दस ब्लॉक बहरोड़, बानसूर, खेरली, भिवाड़ी, कोटकासिम, रामगढ़, रैणी, किशनगढ़बास, तिजारा और शाहजहांपुर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला।
अब होम आइसोलेशन में 460 मरीज
जिले में गुरुवार को 84 कोरोना मरीज जिला अस्पतालों तथा 19 मरीज सीएसची में भर्ती रहे। 37 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तथा 13 मरीज आईसीयू में भर्ती है। 12 मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। वहीं, 41 मरीज बेड आइसोलेशन तथा 460 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
जिले में बुधवार को 633 कोरोना एक्टिव केस थे। वहीं, गुरुवार को घटकर 563 कोरोना एक्टिव केस रह गए।
------
कोरोना मीटर
नए मरीज 27
कुल संक्रमित 59097
रिकवर हो चुके 58230
एक्टिव केस 563
मौत 378